फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   many people dead after explosion at gas depot in Nigeria says AP report

नाइजीरिया: गैस डिपो में विस्फोट से 18 लोगों की मौत, दर्जनों झुलसे

Tue, 11 Sep 2018 02:37 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
many people dead after explosion at gas depot in Nigeria says AP report

पश्चिमी अफ्रीका में स्थित नाइजीरिया के नासारावा राज्य की राजधानी लाफिया में एक बड़ा विस्फोट हुआ है। समाचारा एजेंसी एपी से मिली जानकारी के मुताबिक, विस्फोट में करीब 40 लोग झुलस गए हैं। वहीं इसमें 18 लोगों की मौत हुई है। धमाका सोमवार देर रात हुआ है। 

विज्ञापन


धमाके के वक्त मौके पर मौजूद एक टैक्सी ड्राईवर के अनुसार मौत का यह आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। हादसे का शिकार हुए लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य चलाया और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त कर रही है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरिया पुलिस फोर्स और संघीय सड़क सुरक्षा कोर दोनों ने विस्फोट की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने हताहतों की संख्या बताने से इनकार कर दिया। हालांकि नाइजीरिया के सीनेट अध्यक्ष बुकोला सरकी ने अपने एक ट्वीट में धमाके को "भयानक" बताया और कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों से मिले थे। साथ ही उन्होंने धमाके में मरने वालों परिजनों के लिए प्रार्थना भी की जिन्होंने अपनों को खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कई गैस डीलर नाइजीरियाई शहरों में मिनी-डिपो संचालित करते हैं, जिनकी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए कोई मजबूत उपाय नहीं होता है, जिसके चलते लगातार ऐसे विस्फोट होते हैं। उल्लेखनीय है कि बीते जनवरी माह में लेगोस राज्य के मगोडो में एक विस्फोट हुआ था जिसमें 10 लोग मारे गए थे।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed