फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   many men named mohammad here

यहां ज्यादातर पुरूषों का नाम है 'मोहम्मद'

Mon, 01 Sep 2014 11:26 AM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
many men named mohammad here

ऐसा लगता है कि नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में ज़्यादातर पुरुषों के नाम मोहम्मद है। नॉर्वे के सांख्यिकी विभाग के जॉर्गेन ऑरेन ने स्थानीय वेबसाइट से कहा, "यह बहुत रोचक तथ्य है।"

विज्ञापन


हाल ही में शहर में हुई जनगणना में यह बात पता चली है कि 4800 से ज़्यादा पुरुषों का नाम मोहम्मद है। इसने जैन और पेर जैसे नामों को पीछे छोड़ दिया है।

हालांकि पिछले चार साल से अलग-अलग तरीक़े से लिखे हुए मोहम्मद नाम बच्चों के पसंदीदा नाम रहे हैं। यह पहली बार है जब वयस्क पुरुषों के नामों की सूची में यह अव्वल रहा है।
विज्ञापन


ये अपने आप में बेहद अनूठा रिकार्ड है और रोमांचक भी। ऐसा लग रहा है कि मेल चाइल्ड का नाम मोहम्मद रखने की मानो परंपरा सी इस शहर में शुरु हो गई है।

तभी तो मोहम्मद नाम के पुरुषों की संख्या यहां लगातार बढ़ती ही चली जा रही है। ये सिलसिला अभी रुकेगा या नहीं ये तो अब आगामी आंकड़े ही बता सकेंगे।

तभी पता चलेगा कि क्या अभी भी यहां के लोग पैदा होने वाले अपने नवजात बच्चों का नामकरण मोहम्मद करना पसंद कर रहे हैं या कोई और नाम अब उनकी पसंदीदा लिस्ट में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन और वेल्स में भी लोकप्रिय

many men named mohammad here

मोहम्मद नाम की वरीयता केवल नार्वे तक ही सीमित नहीं रह गई है। ब्रिटेन और वेल्स में भी ये नाम धूम मचा रहा है। बच्चों के जन्म के बाद उनका नाम मोहम्मद रखना अब यहां भी आम हो चला है।

ब्रिटेन के ऑफ़िस फॉर नेशनल स्टैटिसटिक्स का कहना है कि मोहम्मद नाम 2013 में इंग्लैंड और वेल्स में माता-पिता की ओर से अपने बच्चों का रखा जाने वाला सबसे आम नाम था।

वेबसाइट 'ऑन इस्लाम' के मुताबिक़ 2012 में नॉर्वे की कुल 45 लाख की आबादी में डेढ़ लाख मुस्लिम थे जो कि मुख्य तौर पर पाकिस्तान, सोमाली, इराक़ और मोरक्को मूल के हैं।

लेकिन नॉर्वे में यूरोप का सबसे बड़ा इस्लाम विरोधी संगठन 'स्टॉप इस्लामिज़ेशन ऑफ़ नार्वे' भी है। इसकी स्थापना 2008 में हुई थी और माना जाता है कि इसके तीन हज़ार से ज़्यादा सदस्य हैं।

नार्वे की राजधानी ओस्लो से बाहर नवजात बच्चों के लोकप्रिय नाम फिलिप और एम्मा हैं। मेल चाइल्ड का नाम फिलिप रखना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है तो गर्ल चाइल्ड का नाम एम्मा रखने में लोग सबसे आगे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed