फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   many killed in syria camp bombardment

सीरिया में राहत शिविर पर हमला, 30 की मौत

Fri, 06 May 2016 12:06 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 06 May 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
many killed in syria camp bombardment
सीरिया में राहत शिविर पर हमला - फोटो : BBC

सीरिया पर नज़र रखने वालों का कहना है कि एक शरणार्थी शिविर पर हुए हवाई हमले में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं। ये हमला उत्तरी सीरिया के विद्रोहियों के क़ब्ज़े वाले इलाक़े में किया गया है। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों में इदलिब प्रांत के सरमादा के नज़दीक स्थित कामूना कैंप में बर्बाद हुए टेंट दिख रहे हैं। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक़ ये हमला सीरियाई या रूसी लड़ाकू विमानों ने किया है। हालांकि इन रिपोर्टों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


रूस और अमरीका के दवाब के बाद सीरियाई सेना और ग़ैर जेहादी विद्रोही गुट अलेप्पो के इर्द-गिर्द इलाक़े में अस्थाई संघर्षविराम के लिए तैयार हो गए थे। सीरिया में फ़रवरी से समूचे देश में संघर्षविराम लागू है, लेकिन हाल के दिनों में हमले बढ़े हैं। ख़ासतौर पर बीते दो सप्ताह में अलेप्पो में तीन सौ से ज़्यादा लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि यदि ये हिंसा नहीं रुकी तो क़रीब चार लाख और लोगों को तुर्की भागने पर मजबूर होना पड़ सकता है।
विज्ञापन


कामूना कैंप तुर्की की सीमा से दस किलोमीटर और सरमांदा से चार किलोमीटर दूर है। ब्रिटेन स्थित सीरिया पर नज़र रखने वाले संगठन सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि कैंप पर हुए हवाई हमले में बच्चे और महिलाएं भी निशाना बनीं। स्वयंसेवक राहतकर्मियों के एक समूह द सीरियन सिविल डिफ़ेंस ने भी हताहतों की तादाद इतनी ही बताई है। अमरीका ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि कैंप में रह रहे लोग बेहद मुश्किल हालात में हैं और इन पर सैन्य हमले का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed