फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Mandela was 60 years before the first video interview

60 साल बाद सामने आया मंडेला के पहले इंटरव्यू का विडियो

Fri, 02 Sep 2016 07:34 PM IST
एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग Updated Fri, 02 Sep 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
Mandela was 60 years before the first video interview
नेल्सन मंडेला

रंग भेद के खिलाफ जंग लड़ने वाले अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला का पहला वीडियो साक्षात्कार रिकॉर्ड होने के 60 साल बाद सामने आया है। इसको 31 जनवरी 1961 को एक नीदरलैंड के टेलीविजन ने प्रसारित किया था।

विज्ञापन


नेल्सन मंडेला फाउंडेशन ने बताया कि यह मंडेला का पहला टेलीविजन साक्षात्कार था, जो 60 साल पहले रिकॉर्ड किया गया था। 24 सेकंड की इस वीडियो क्लिप को प्रीटोरिया के ओल्ड सिनगॉग में 1956 में उस वक्त रिकॉर्ड किया गया था, जब मंडेला के खिलाफ देशद्रोह की सुनवाई चल रही थी। उस समय ओल्ड सिनगॉग में अदालत चलती थी, जहां देशद्रोह की सुनवाई होती थी।
विज्ञापन


यहां मंडेला के खिलाफ साढ़े चार साल तक सुनवाई चली। मामले के 28 आरोपियों के समूह में मंडेला आखिरी शख्स थे, जिनको 29 मार्च 1961 को बरी कर दिया गया था। इसके बाद मंडेला भूमिगत हो गए, लेकिन पांच अगस्त 1962 को उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पश्चात उनको 27 साल तक जेल में गुजारने पड़े। वह जेल से रिहा होने के बाद दक्षिण अफ्रीका पहले राष्ट्रपति बने। पांच दिसंबर 2013 को 95 साल की उम्र में मंडेला का निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed