फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Manchester Arena: 22 dead in terror attack explosion at Ariana Grande concert

मैनचेस्टर में 22 की मौत: IED बम बांधकर आया था हमलावर, सुनिए धमाके का ऑडियो

Tue, 23 May 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 23 May 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
Manchester Arena: 22 dead in terror attack explosion at Ariana Grande concert
मैनचेस्टर में धमाका - फोटो : getty images

ब्रिटेन के मैनचेस्टर के एरिना में पॉप सिंगर अरियाना ग्रांडे के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान आतंकी हमला हो गया। ब्रिटिश पुलिस के मुताबिक कॉन्सर्ट के दौरान हुए ब्लास्ट में अब तक करीब 22 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। भारतीय समयानुसार करीब तीन बजे यह हमला हुआ।

विज्ञापन


ब्रिटिश पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। ब्लास्ट में पॉप सिंगर अरियाना ग्रांडे सुरक्षित बताई जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या का सही अंदाजा जांच के बाद ही पता लग पाएगा। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक ब्रिटेन के अधिकारियों का कहना है कि इस घटना को आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ब्रिटिश पुलिस ने अरियाना के पास के स्टेशन, विक्टोरिया स्टेशन को खाली करवा लिया है और सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। पुलिस ने साथ ही लोगों को मैनचेस्टर एरिना के आसपास के क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हुए आतंकी हमले पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि मैनचेस्टर में हमले से दुखी हूं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। प्रियजनों को खोनेवाले परिवारों के प्रति हम संवेदना जताते हैं और घायलों लिए प्रार्थना करते हैं।

LIVE UPDATES:
> बीबीसी ने ट्वीट कर मैनचेस्टर धमाके का एक ऑडियो जारी किया है। जिसमें आप उस दर्दनाक हमले के बाद की दहशत और चीख-पुकार सुन सकते हैं।

> आत्मघाती हमले में मरने वालों का आंकड़ा 22 पहुंच गया है। पुलिस के मुताबिक हमलावर IED बम बांधकर आया था।
> ब्रिटेन के विपक्षी नेता मे कॉर्विन ने मैनचेस्टर हमले के बाद देश में होने वाले प्रधानमंत्री चुनावों को रद्द करने के लिए कहा है।

>मैनचेस्टर, एरीना में 21000 लोगों की क्षमता है। हालांकि ISIS ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
>सोशल मीडिया पर ISIS से जुड़े उनके समर्थकों ने इस हमले पर खुशी जाहिर करते हुए कई मैसेज पोस्ट किए।
> इस बड़े हमले के बात अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन ISIS और उसके समर्थकों ने जश्न मनाया है।
> हमले के बाद एरियाना ग्रांडे ने कहा कि दिल से इस हमले के लिए माफी मांगती हूं। मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed