फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   man slashes 22 children near china school

चीन में 22 स्कूली बच्चों पर हमला

Fri, 14 Dec 2012 09:07 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2012 09:07 PM IST
विज्ञापन
man slashes 22 children near china school

मध्य चीन के एक प्राथमिक स्कूल में एक व्यक्ति ने एक के बाद एक चाकू से हमला कर 22 बच्चों और एक आदमी को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। ये घटना हेनन प्रांत के चेंनपेंग गांव में प्राईमरी स्कूल के मुख्य गेट के पास हुई।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक अभी ये पता नहीं चल सका है कि घायलों की हालत क्या है। शिन्हुआ के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से स्थानीय निवासी 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चीन में पिछले कुछ समय से स्कूली बच्चों पर होनेवाली हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


हमला
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने एक पुलिस अफसर के हवाले से कहा है कि जिस समय ये हमला हुआ तब ये बच्चे सुबह-सुबह स्कूल पहुंच रहे थे। अस्पताल के एक कर्मचारी के हवाले से एपी ने लिखा है कि हमलावर ने पहले बुज़ुर्ग महिला पर हमला किया फिर बच्चों पर, जब तक कि सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एपी के अनुसार हमले में घायल दो स्कूली बच्चों को इलाज के लिए शहर के दूसरे बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीन में हाल-फिलहाल के दिनों में हमले की ऐसी घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। ऐसा देखा गया है कि ये हमला आमतौर पर वे लोग करते हैं जिन्होंने या तो अपनी नौकरी गंवा दी है या वो जो चीन की आर्थिक प्रगति का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।


साल 2010 में भी पूर्वी चीन में बच्चों के एक स्कूल में एक व्यक्ति ने 28 छोटे बच्चों, उनके दो शिक्षकों और एक सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इस हमले के बाद चीन के कई शहरों में सुरक्षा गार्डों की सेवाएं लेनी शुरु कर दी गईं थीं ताकि ऐसे हमलों से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed