फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Man dies from septic shock after a bite on the thumb from his pet cat

बिल्ली के काटने से आदमी की हुई मौत, डॉक्टर भी नहीं पकड़ पाए बीमारी

Fri, 01 Jul 2016 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jul 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
Man dies from septic shock after a bite on the thumb from his pet cat
- फोटो : getty images
घर में पालतू जानवार पालने का शौक भी जानलेवा साबित हो सकता है। कनाडा में 68 वर्षीय एक आदमी की उसकी पालतू बिल्ली के काटने से मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि बिल्ली ने उसके शरीर के जिस  हिस्से में काटा था वहां पर सड़न शुरु हो गई थी जिससे उसके रक्त में विषाणु प्रवेश कर गया था। इस आदमी का अभी तक नाम नहीं पता चल पाया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक बीते हफ्ते यह आदमी कमजोरी और पेट में दर्द के चलते टोरंटो के जनरल अस्पताल में भर्ती हुआ था। इस दौरान इस इंसान का वजन भी 11 किलो कम हो गया था। शुरुआती लक्षणों से ये लग रहा था कि इस इंसान का खून संक्रमित हो गया है लेकिन बाद में जांच से पता चला कि उस इंसान के दिल के पास उसकी महाधमनी 4 इंच बढ़ गयी है।
विज्ञापन

 

डॉक्टरों ने कहा नहीं पता कौन सी बीमारी, घर जाओ

Man dies from septic shock after a bite on the thumb from his pet cat
टोरंटो जनरल अस्पताल - फोटो : getty images
बीमारी का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने इस इंसान का ऑपरेशन किया। लेकिन ऑपरेशन के बाद भी इस इंसान के स्वास्थय में कोई सुधार नहीं आया। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी ये पता नहीं चल पाया कि आखिर ये इंसान क्यों बीमार हैं।

तंग आकर डॉक्टरों ने उस इंसान के घर भेज दिया। इसके दो हफ्ते बाद इस इंसान की मौत हो गई। बाद में पता चला कि उसकी पालतू बिल्ली ने उसके अंगूठे में दांत चुभा दिया था जिससे उसकी पूरी महाधमनी संक्रमित हो गई थी।

इस इंसान की पत्नी ने बताया कि उसने डॉक्टरों से बताया था कि उसके पति को बिल्ली ने काटा था लेकिन डॉक्टरों ने उसकी इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed