फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   man booker international prize 2016

दक्षिण कोरियाई लेखक हैन कैंग को मिला मैन बुकर

Tue, 17 May 2016 04:51 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 17 May 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
man booker international prize 2016
हैन कैंग को मिला मैन बुकर - फोटो : BBC

इंसान की क्रूरता को खारिज कर और मांस खाना छोड़कर शाकाहारी हो जाने को विषय बनाकर लिखे गए उपन्यास 'द वेजीटेरियन' को 2016 के 'मैन बुकर इंटरनेशनल' पुरस्कार के लिए चुना गया है।

विज्ञापन

दक्षिण कोरियाई लेखक हैन कैंग की इस क़िताब का अंग्रेजी में अनुवाद किया है देब्रह स्मिथ ने, जिन्होंने 2010 में ही कोरियाई भाषा सीखनी शुरू की थी। पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष बोएड टॉनकिन ने कहा कि हैन कैंग का काम अविस्मरणीय, सशक्त और मौलिक था। मैन बुकर इंटरनेशनल की 50 हज़ार पाउंड की पुरस्कार राशि लेखक और अनुवादक में बंटेगी।
विज्ञापन


इस पुरस्कार की दौड़ में नोबल पुरस्कार विजेता ओरहन पामुक, इतावली लेखक एलेना फ़ेरांटे, अंगोला के वर्डस्मिथ जोस इड्रूडो एग्वालसा, चीनी लेखक यान लियांके और ऑस्ट्रियन उपान्यासकार रॉबर्ट सीथर शामिल थे। किताब की अनुवादक स्मिथ जब 21 साल की थीं तो वो केवल अंग्रेज़ी ही जानती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेज़ी में स्नातक की पढ़ाई के दौरान उन्हें अंग्रेज़ी-कोरियन के अनुवादकों की कमी का पता चला। इसके बाद उन्होंने अनुवादक बनने का फ़ैसला किया। उन्होंने कहा, ''मैं निश्चित रूप से अपने जन्म से ही कोरियाई भाषा नहीं बोल रही हूं। मैं कोरियाई भाषा, बहुत हद तक उस व्यक्ति की तरह बोलती हूं जिसने किताबें पढ़कर इसे सीखा हो।'' 'द वेजीटेरियन' अंग्रेज़ी भाषा में अनुवाद होने वाला हैन कांगस का पहला उपन्यास है। उनकी दूसरी किताब ' ह्यूमन एक्ट' भी प्रकाशित हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि उन्हें इस किताब का आइडिया अपनी एक लघुकथा 'द फ्रूट ऑफ़ माई वुमेन' को पढ़ने के बाद आया। इसमें एक महिला पौधे में बदल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed