फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Mallya said that I am not any uninvited guest

विदेश मंत्रालय पर माल्या का पलटवार, मैं बिन बुलाया मेहमान नहीं

Sun, 19 Jun 2016 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 19 Jun 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
Mallya said that I am not any uninvited guest
'मेहमानों की सूची में नहीं थे माल्या'

नौ हजार करोड़ रुपए का बैंक कर्ज लेकर विदेश जा बसे विजय माल्या ने कहा है कि मैं कोई बिन बुलाया मेहमान नहीं हूं। लंदन में आयोजित एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के बारे उन्होंने कहा कि मुझे यहां बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त को भी बुलाया गया था।

विज्ञापन


लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में आयोजित एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त नवतेज सरना पहुंचे थे। कार्यक्रम में पहले से मौजूद माल्या को देख विवाद खड़ा हो गया। विदेश मंत्रालय को सफाई देनी पड़ी कि अथितियों में विजय माल्या नहीं थे। मंत्रालय ने अतिथियों की सूची जारी कर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जब उच्चायुक्त ने दर्शकों के बीच माल्या को देखा तो वे वहां नहीं रुके।
विज्ञापन


लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के विवाद के बाद माल्या ने ट्वीट कर कहा कि ''मैं अपने जीवन में कभी भी बिना बुलाए कहीं नहीं गया, ना ही कभी जाऊंगा, मैं बिन बुलाए मेहमानों में से नही हूं। मैं इस कार्यक्रम में अपनी बेटी के साथ अपने लेखक मित्र के लिए गया था। मैं वहां गया सबकी बातें सुनी। उसके बाद से मीडिया में जिस तरह की खबरें आ रही है। वह पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। इस तरह से बिना सबूत, बिना आरोपपत्र के मुझे कठघरे में खड़ा करना सरासर गलत है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed