फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Mali Prime Minister Soumeylou Boubeye Maiga resigns After criticism over rising unrest

नरसंहार पर आक्रोश के बाद माली के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

Fri, 19 Apr 2019 09:40 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 19 Apr 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
Mali Prime Minister Soumeylou Boubeye Maiga resigns After criticism over rising unrest
सौमेयलोयू बोबेये मैगा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

माली के प्रधानमंत्री ने देश के मध्य में बढ़ती हिंसा से निपटने और पिछले माह होने वाले नरसंहार को लेकर हुई आलोचनाओं के बाद गुरुवार को अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति इब्राहिम बूबकर कीटा के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने हिंसा बढ़ने पर उपजे व्यापक प्रदर्शनों के दो सप्ताह बाद सौमेयलोयू बोबेये मैगा के साथ उनके मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों पार्टियों के सांसद बुधवार को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। उन्होंने मैगा तथा उनके प्रशासन पर अशांति को खत्म करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


कीटा के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, ‘सभी राजनीतिक पक्षों से विचार विमर्श के बाद जल्द ही एक प्रधानमंत्री नामित किया जाएगा और एक नई सरकार बनेगी।’ राष्ट्रपति ने मंगलवार को टेलीविजन पर दिए संबोधन में प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना कहा था कि उन्होंने आक्रोश देखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अशांत मोपती क्षेत्र में हिंसा और खासतौर से 23 मार्च के नरसंहार से निपटने में नाकाम रहने पर सरकार पर दबाव बन गया था। बुर्किना फासो की सीमा के समीप ओगास्सागोउ गांव में हुए नरसंहार में 160 लोग मारे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed