{"_id":"5bb6df11bba176ece3e2115a8437ebad","slug":"maldives-vice-president-ahmad-adeed-arrested-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति की हत्या के आरोप मे मालदीव के उपराष्ट्रपति गिरफ्तार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
राष्ट्रपति की हत्या के आरोप मे मालदीव के उपराष्ट्रपति गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 24 Oct 2015 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालदीव के उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
देश के गृह मंत्री उमर नसीर ने ट्वीट किया कि अदीब पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया है और उन्हें जेल में रखा गया है।
यामीन पिछले महीने एक हमले में बाल-बाल बच गए थे। जिस नाव में वह सफर कर रहे थे उसमें बम धमाका हुआ था। इस धमाके में यामीन की पत्नी, एक सहयोगी और एक अंगरक्षक घायल हो गए थे।
मालदीव में हाल के वर्षों में राजनीतिक संघर्ष बढ़ा है। राष्ट्रपति पद पर यामीन की नियुक्ति भी विवादों में रही है। पिछले दिनों राष्ट्रपति ने रक्षा मंत्री को हटा दिया था।
धमाके की जांच के दौरान भी कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि अदीब को विदेश दौरे से लौटने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन