फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Maldives former dictator and judges have been charged the accused of terrorism

मालदीव: पूर्व तानाशाह और जजों पर आतंकवाद के आरोप, दोषी करार दिए गए तो मिलेगी ये सजा

Wed, 21 Mar 2018 09:15 PM IST
एजेंसी, माले
एजेंसी, माले Updated Wed, 21 Mar 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
Maldives former dictator and judges have been charged the accused of terrorism
मालदीव में जारी राजनीतिक अस्थिरता और राष्ट्रव्यापी आपातकाल के बीच देश के पूर्व तानाशाह और शीर्ष जजों तथा राजनीतिक अधिकारियों पर आतंकवाद के आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन


देश की आपराधिक अदालत में नौ लोगों पर यह आरोप लगे हैं जिनमें 30 साल तक इस द्वीप पर शासन करने वाले मौमून अब्दुल गयूम, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अब्दुल्ला सईद और जस्टिस अली हमीद के नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा गयूम के बेटे, चार सांसदों और एक पूर्व पुलिस आयुक्त का नाम भी आतंकवाद के आरोपों में शामिल है। 
विज्ञापन


हालांकि अभियोजन पक्ष ने यह नहीं बताया कि किस आधार पर उनके खिलाफ आतंकवाद के आरोप तय किए गए हैं। लेकिन यदि वे दोषी करार दिए गए तो सभी को 10 से 15 साल तक कारावास की सजा हो सकती है। जांचकर्ताओं को अपना फोन सौंपने से इनकार करने के संदेह में कुछ लोगों के खिलाफ न्याय में बाधा पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है। सईद, हमीद और अन्य न्यायिक अधिकारियों पर सरकार गिराने के लिए रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौमून गयूम और न्यायाधीशों को पिछले महीने राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम के कई राजनीतिक विरोधियों की रिहाई का आदेश देने के बाद गिरफ्तार किया गया था। सरकार द्वारा दो शीर्ष जजों की गिरफ्तारी के बाद अन्य तीन ने राजनीतिक बंदियों की रिहाई के आदेश को रद कर दिया था। राष्ट्रपति यामीन और पूर्व तानाशाह गयूम सौतेले भाई हैं, लेकिन फिलहाल दोनों राजनीतिक विरोधी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed