फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   malaysian ex vice pm Anwar Ibrahim charge in sex case

मलेशिया: सेक्स कांड में पूर्व उप प्रधानमंत्री की सुनवाई

Wed, 29 Oct 2014 08:20 AM IST
Updated Wed, 29 Oct 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
malaysian ex vice pm Anwar Ibrahim charge in sex case

मलेशिया में अप्राकृतिक यौन संबंध के दोषी पाए गए पूर्व उप प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की अपील पर अंतिम सुनवाई शुरु कर दी है।

विज्ञापन


विपक्षी नेता अनवर इब्राहिम को इस साल मार्च में पांच साल की क़ैद की सजा सुनाई गई थी और अब ताजा सुनवाई मलेशिया के सुप्रीम कोर्ट में हो रही है।

इब्राहिम को साल 2008 में अपने एक पुरुष सहयोगी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध संबंध बनाने का दोषी पाया गया था।

इसके बाद मामला हाई कोर्ट में चला गया लेकिन 2012 में उन्हें अदालत ने निर्दोष पाया। सरकार सुप्रीम कोर्ट गई और मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का फ़ैसला पलटते हुए उन्हें दोषी करार दिया।

क्या चुनाव लड़ पाएंगे अनवर?

malaysian ex vice pm Anwar Ibrahim charge in sex case

इब्राहिम के वकीलों का आरोप है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत डीएनए प्रमाण के साथ छेड़छाड़ की गई है।

संभावना है कि अदालत गुरुवार को इस मामला पर फैसला सुनाएगी। अनवर इब्राहिम पर साल 2000 में भी ऐसा ही आरोप लगा था लेकिन अदालत ने उन्हें निर्दोष ठहराया था।

हालांकि सरकारी पक्ष के नेता अनवर के ख‌िलाफ किसी तरह की साजिश से इनकार करते हैं। अनवर को मलेशिया का सबसे शक्तिशाली विपक्षी नेता माना जाता है।

यदि वो ख़ुद को बेगुनाह साबित करने में विफल रहते हैं तो उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed