फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   malaysia mass hysteria

मलेशिया के स्कूल में 'भूत' का डर ऐसा फैला, बंद हो गया स्कूल

Fri, 22 Apr 2016 02:40 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 22 Apr 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
malaysia mass hysteria
'भूत' का डर ऐसा फैला, बंद हो गया स्कूल - फोटो : BBC

स्थानीय मीडिया में ख़बरें हैं कि उत्तरी मलेशिया में एक स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को भूत का ऐसा डर सताया कि स्कूल को अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा। ऐसा पिछले हफ़्ते शुरू हुआ जब कोटा भारु शहर के एक स्कूल में कुछ छात्रों और शिक्षकों ने 'अजीब सी ताक़त' का अनुभव किया। स्कूल अधिकारियों ने स्कूल बंद कर दिया और झाड़-फूंक के लिए मौलवियों, विद्वानों और डॉक्टरों को प्रार्थना सभा में बुलाया। स्कूल दोबारा खोल दिया गया और अधिकारियों का कहना है अब चीज़ें सामान्य हो गई हैं। पर सवाल है कि आख़िर हुआ क्या था? एसकेएम पेंगकालन चेपा 2 स्कूल मलेशिया के सबसे धार्मिक शहर केलांटन में है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह छोटे बच्चों के एक समूह ने दावा किया कि उन्होंने एक काली छाया देखी, जो स्कूल में छिपी है। जल्दी ही और बच्चों और शिक्षकों ने भी कहा कि उन्होंने भी वही छाया देखी। एक स्थानीय न्यूज़ चैनल से एक शिक्षक ने कहा कि उन्होंने अपने ऊपर एक भारी चीज़ महसूस की। दूसरी शिक्षक ने कहा कि कोई काली छाया उनके शरीर में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। सिनार हरियन अख़बार को एक छात्र ने बताया कि वह अपने हाथ में अकड़न महसूस कर रहा था और उनका दिमाग़ कहीं और था। 

विज्ञापन

भूत की मौजूदगी की बात पर वह कहती हैं कि 'यह जगह पुरानी है'

malaysia mass hysteria
'भूत' का डर ऐसा फैला, बंद हो गया स्कूल - फोटो : BBC

स्कूल के वरिष्ठ स्टाफ़ सदस्य ने बीबीसी से पुष्टि की कि क़रीब 100 लोग जिनमें ज़्यादतर छात्र हैं, इस घटना से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता कि आख़िर ऐसा क्यों हुआ? 

किसी भूत की मौजूदगी की बात पर वह कहती हैं कि यह जगह पुरानी है। कई बार छात्र बात नहीं मानते और चीज़ों को स्कूल के मैदान में फेंक देते हैं। उनका कहना है कि ''हो सकता है कि किसी जिन्न को चोट पहुँची हो या भूत का अपमान हुआ हो।'' गुरुवार को स्कूल बंद कर दिया गया और मौलवी को क़ुरान और इबादत पढ़ने बुलाया गया। केलांटन के शिक्षा अधिकारी ने बीबीसी के सवालों का जवाब नहीं दिया।

मीडिया रिपोर्टों के आधार पर समाजशास्त्री रॉबर्ट बार्थूलोम्यू ने ईमेल से बीबीसी को बताया कि ''ऐसा सामूहिक डर एक तरह का छलावा है, जो एकदम होता है और अफ़वाह के रूप में लोगों के बीच तेज़ी से फैलता है।'' ऐसे सामूहिक डर के इतिहास में कई क़िस्से मशहूर हैं। 1970 में दक्षिण पूर्व एशिया में सामूहिक भूतिया डर की कई रिपोर्ट आती थीं। बार्थूलोम्यू कहते हैं कि मलेशिया के ग्रामीण इलाक़ों में ऐसी बातें सामान्य हैं। वह कहते हैं कि मलेशियाई शंकालु होते हैं और भूतों का प्रभाव मानते हैं। बार्थूलोम्यू ने उन मलेशियाई लड़कियों पर शोध किया है, जो हॉस्टल में रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed