फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Malaysia is raedy to handing over Zakir Naik says Deputy PM Ahmad Zahid Hamidi

जल्द देश लाया जा सकता है जाकिर नाईक, मलेशिया के डिप्टी PM बोले- हम सौंपने को तैयार

Wed, 08 Nov 2017 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 08 Nov 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
Malaysia is raedy to handing over Zakir Naik says Deputy PM Ahmad Zahid Hamidi

विवादित इस्लाम उपदेशक जाकिर नाईक को मलेशिया सरकार ने भारत को सौंपने की इच्छा जताई है। बुधवार को मलेशिया के उप प्रधानमंत्री अहमद जाहिद हमीदी ने कहा कि 'अगर भारत मलेशिया से औपचारिक तौर पर जाकिर नाईक को सौंपने का आग्रह करता है तो हम उसे सौंप देंगे।'

विज्ञापन


बता दें कि भारत ने हाल ही में कहा था कि हम जल्द ही मलेशिया सरकार से जाकिर को भारत को सौंपने का आग्रह करेंगे। बता दें कि जाकिर नाईक को मलेशिया ने अपने यहां शरण दी है। कुछ दिन पहले उसे एक मस्जिद से निकलते हुए देखा गया जहां उसके साथ कई लोग मौजूद थे और उसके साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे। 
विज्ञापन


पढ़ें- सामने आया जाकिर नाईक का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, हवाला के जरिये पैसे भेजता था दाऊद    
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि मलेशिया ने जाकिर को इसलिए अपने यहां रहने की जगह दी है क्योंकि वह वहां के लोगों के बीच काफी मशहूर है। ऐसे में अगर सरकार उसको वहां से बाहर निकालने की सोचेगी तो उसका एक बड़ा वोट बैंक उसके खिलाफ हो जाएगा।

बीते दिनों भारत की आतंकरोधी एजेंसी एनआईए ने जाकिर के खिलाफ चार्जशीट तैयार की है। इसमें जाकिर को भारत में अपने भाषणों के द्वारा दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने के लिए जिम्मेदार बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed