फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Madhesis start fresh protests in nepal

मधेसियों ने दोबारा शुरू किया आंदोलन, प्रधानमंत्री ओली की कुर्सी पर संकट के बादल

Mon, 16 May 2016 10:45 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 16 May 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
Madhesis start fresh protests in nepal
मधेसी आंदोलनकारी - फोटो : bbc
नेपाल में नए संविधान का विरोध करते हुए अल्पसंख्यक मधेसी समुदाय एक बार फिर सड़कों पर उतर आया। राजधानी काठमांडू में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़पें हुई हैं।
विज्ञापन


सरकारी इमारतों के बाहर दंगारोधी पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को नाके तोड़कर सरकारी इमारतों और संसद में घुसने से रोक दिया। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने एक सरकारी जीप पर पत्थर मारे हालांकि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन


दक्षिण नेपाल में फरवरी तक चले आठ महीने के आंदोलन में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। ये लोग नए संविधान का विरोध कर रहे हैं और चाहते हैं कि नेपाल में उन्हें और अधिकार और सत्ता में हिस्सेदारी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध के कारण काठमांडू में पेट्रोल-डीज़ल की कमी हो गई है क्योंकि प्रदर्शनकारी भारत से जरूरी सामान के आने-जाने में रुकावट पैदा कर रहे हैं। वहीं बिगड़ते हालात के कारण नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली की कुर्सी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed