{"_id":"5935411f4f1c1b801c9c7c01","slug":"london-attacker-a-pakistani","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक से जुड़े लंदन अटैक के तार, पाकिस्तानी मूल का है एक हमलावर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पाक से जुड़े लंदन अटैक के तार, पाकिस्तानी मूल का है एक हमलावर
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 05 Jun 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में बीते शनिवार को हुए आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। हमले के बाद मारे गए् तीन संदिग्ध आतंकियों में से एक पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति का नाम
विज्ञापन
सामने आया है।
आईएस से जुड़ी मीडिया एजेंसी ‘अमाक’ ने दावा किया कि इस्लामिक स्टेट के तीन लड़ाकों की एक टुकड़ी ने लंदन हमले को अंजाम दिया है। ब्रिटेन के प्रसिद्ध अखबार ‘दि मिरर’ आशंका जताई है कि इन तीन हमलावरों में से एक पाकिस्तानी मूल का नागरिक था।
विज्ञापन
उसकी पहचान पूर्वी लंदन के बार्किंग निवासी 27 वर्षीय एबज के रूप में हुई बताई गई। वह दो बच्चों का पिता है और ब्रिटिश आतंकियों पर बनी एक टीवी डाक्युमेंट्री में लंदन पार्क के भीतर आईएस के झंडे तले प्रार्थना करते दिखाई दिया था।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि वह दो बार आतंक निरोधी दस्ते के संज्ञान में भी आ चुका है। एबज को एक जिहादी बताया गया जो बचपन में पाकिस्तान से ब्रिटेन आया था। उसके पड़ोसी ने उसे पहचान लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक पुलिस ने इसी पाकिस्तानी मूल के आतंकी की पहचान की है।
इस बीच, फेसबुक के नीति निदेशक सिमोन मिलर ने कहा कि हम फेसबुक से आतंकवाद संबंधी सामग्री हटाने का काम कर रहे हैं। इससे पहले पीएम टेरीजा मे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेट रेग्युलेशन की मांग करते हुए कहा था कि ये कंपनियां आतंकी विचारधारा को प्रोत्साहन देने का काम कर रही हैं। मिलर ने कहा कि - ‘हम तेजी के साथ सोशल मीडिया साइट पर आतंकी सामग्री पर नजर बनाए हुए हैं और इसे हटा रहे हैं।’
ट्विटर के पॉलिसी प्रमुख निक पिकल्स ने कहा कि - ‘हमारा साइट पर आतंकी सामग्री के लिए कोई स्थान नहीं है। ट्विटर पर 2016 के मध्य तक करीब चार लाख संदिग्ध खातों को बंद किया जा चुका है। इस पर लगाम लगाने का काम अभी भी जारी है।’