{"_id":"968736600b2db893ed23657cd985b356","slug":"libyan-prime-minister-ali-zeidan-kidnapped-by-gunmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरणकर्ताओं ने लीबिया के प्रधानमंत्री को छोड़ा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अपहरणकर्ताओं ने लीबिया के प्रधानमंत्री को छोड़ा
Updated Thu, 10 Oct 2013 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीबिया के प्रधानमंत्री अली जेडान को अपहरणकर्ताओं ने मुक्त कर दिया है। लीबिया की अधिकारिक न्यूज एजेंसी लाना के मुताबिक क्राइम फाइटिंग डिपार्टमेंट के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
लीबिया की सरकारी वेबसाइट के अनुसार देश के प्रधानमंत्री अली जेदान को कुछ अज्ञात बंदूक़धारी अपने साथ ले गए हैं।
आशंका है कि उन्हें अग़वा कर लिया गया है। हालांकि सरकारी वेबसाइट पर बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
संयुक्त अरब अमीरात के एक टीवी चैनल पर लीबिया के सुरक्षाकर्मियों के हवाले से ख़बर आ रही है कि बंदूक़धारियों ने उन्हें राजधानी त्रिपोली के एक होटल से अग़वा कर लिया। प्रधानमंत्री उसी होटल में रह रहे थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के मीडिया कार्यालय ने बीबीसी को बताया कि चरमपंथियों ने प्रधानमंत्री को राजधानी त्रिपोली में उनके घर से अगवा कर ले गए।
सरकारी वेबसाइट के मुताबिक विद्रोही माने जाने वाले ये व्यक्ति प्रधानमंत्री को किसी अनजान स्थान पर ले गए हैं।