{"_id":"576a96044f1c1b456fb47ea8","slug":"libya-25-killed-by-mysterious-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीबिया: रहस्यमय धमाके से 25 मरे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
लीबिया: रहस्यमय धमाके से 25 मरे
बीबीसी
Updated Wed, 22 Jun 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
लीबिया में धमाका
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीबिया की राजधानी त्रिपोली से सटे एक शहर में हुए धमाके में 25 लोगों की मौत हो गई है। अब तक पता नहीं चल पाया है कि ये धमाका कैसे हुआ।
विज्ञापन
ये धमाका स्थानीय नागरिकों और कुछ हथियारबंद लड़ाकों के बीच हुए संघर्ष के बाद हुआ। लेकिन धमाका कैसे और किसने किया ये पता नहीं चल पाया है।
अधिकारियों ने शुरुआत में बताया कि विस्फोट सामग्री में आग लग जाने की वजह से ये हादसा हुआ जबकि एक स्थानीय नागरिक ने बीबीसी को बताया कि पटाखों से भरी एक लॉरी में विस्फोट होने से ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
बीबीसी उत्तरी अफ्रीका सेवा के संवाददाता राणा जावेद के मुताबिक इलाके में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और वहां से अब भी गोलीबारी की आवाज आ रही है।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।
वहीं लीबिया के पूर्वी इलाके में अपने आपको इस्लामिक स्टेट के बताने वाले चरमपंथियों से मुठभेड़ में लीबिया सरकार समर्थित 30 लड़ाके मारे गए