फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   'Leytonstone attack is a terrorist activity

लंदन: 'लीटनस्टोन स्टेशन पर हमला आतंकी घटना'

Sun, 06 Dec 2015 03:39 PM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
'Leytonstone attack is a terrorist activity

ब्रितानी पुलिस का कहना है कि वो पूर्वी लंदन में भूमिगत रेल सेवा ट्यूब के एक स्टेशन पर चाकू से हमले को 'एक आतंकवादी घटना' मान रही है।

विज्ञापन


इस घटना में लीटनस्टोन स्टेशन पर एक हथियारबंद व्यक्ति ने यात्रियों पर हमला किया। इससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर चिल्ला रहा था, "ये सीरिया के लिए है।" पुलिस ने उसे स्टेनगन मारी और हिरासत में ले लिया।

'बना हुआ है आतंकी खतरा'

'Leytonstone attack is a terrorist activity

एक बयान में पुलिस ने कहा है कि 'गंभीर आतंकवादी खतरा' लगातार बना हुआ है। घटनास्थल से लिए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि भूमिगत रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर काफी सारा खून पड़ा है।

लेबर पार्टी के नेता जेरमी कॉर्बिन ने ट्वीट किया, "लीटनस्टोन में चाकू से हमला पूरी तरह स्तब्ध करने वाला है। मेरी संवेदना पीड़ित और उसके परिवार के साथ हैं।"

वहीं लिबरल डेमोक्रेट्स के नेता टिम फैरों ने ट्विटर पर लिखा, "ये हमला पूरी तरह शत्रुतापूर्ण कार्रवाई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed