फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Latest North Korea missile launch lands near Japan waters, alarms Tokyo and south korea

अमेरिका को चुनौती, उत्तर कोरिया ने जापान की तरफ दागी मिसाइल

Wed, 03 Aug 2016 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Aug 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
Latest North Korea missile launch lands near Japan waters, alarms Tokyo and south korea
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग - फोटो : reuters
उत्तर कोरिया ने बुधवार को एक और बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया जो जापान के समुद्री सीमा में जा कर गिरा। यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया ने जापान के सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है।
विज्ञापन


एक जापानी अधिकारी ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल का मुख्य हिस्सा समुद्र किनारे स्थित जापान के एक्सक्लूसिव इकोनामिक जोन में गिरा। यह मिसाइल प्रक्षेपण ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका ने दक्षिण कोरिया में एंटी- मिसाइल प्रणाली को तैनात करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस मिसाइल प्रक्षेपण को जापान के लिए 'गंभीर खतरा' बताते हुए कहा कि जापान ने इस घटना का 'पुरजोर विरोध' किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधो को उत्तर कोरिया ने किया दरकिनार

Latest North Korea missile launch lands near Japan waters, alarms Tokyo and south korea
मिसाइल दाग कर ‌उत्तर कोरिया दिखा रहा है अपनी ताकत - फोटो : Reuters
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल को पश्चिमी शहर उनयुल के पास से स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर पचास मिनट पर प्रक्षेपित किया गया। इस परीक्षण से पहले 19 जुलाई को तीन बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया गया। उत्तर कोरिया ने इसे दक्षिण कोरिया पर कृत्रिम परमाणु हमला बताया था।

संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के मुताबिक उत्तर कोरिया पर परमाणु और बैलेस्टिक मिसाइल बनाने पर प्रतिबंध है लेकिन उसने इन प्रतिबंधों को दरकिनार करते हुए इस साल एक के बाद एक कई मिसाइल परीक्षण किए और यह संकल्प लिया कि वह दक्षिण कोरिया में अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली की योजनाबद्ध तैनाती के विरोध में ठोस कार्रवाई करेगा। संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के तहत उत्तर कोरिया को बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक विकसित करने से प्रतिबंधित किया गया है।

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के खिलाफ उनसे पहले ही उन पर परमाणु हमले बोल देने की कई बार चेतावनी दी है। हालांकि परमाणु हथियार विकसित करने के पीछे उसका प्रमुख इरादा अमेरिका के खिलाफ एक प्रत्यक्ष हमले का खतरा पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed