{"_id":"5ab0ef594f1c1b8e778b6963","slug":"last-male-northern-white-rhino-sudan-died-in-kenya","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के आखिरी उत्तरी सफेद नर गैंडे 'सुडान' की मौत, प्रजाति का अंत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
दुनिया के आखिरी उत्तरी सफेद नर गैंडे 'सुडान' की मौत, प्रजाति का अंत
Wed, 27 Mar 2019 07:48 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के आखिरी बचे उतरी सफेद नर गैंडे 'सुडान' की मौत हो गई है। राइटर्स की खबर के मुताबिक इस गैंडे की मौत सोमवार (19 मार्च) को केन्या में हुई है।
विज्ञापन
बता दें कि इस गैंडे की देखभाल केन्या में वन्यजीवों की रक्षा करने वाली एक संस्था कर रही थी। इस गैंडे की उम्र 45 वर्ष की थी। उसके पैर में संक्रमण हो गया था, जिसके चलते काफी समय से उसका इलाज किया जा रहा था। सूडान को उसकी प्रजाती की अन्य दो मादा गैंडे के साथ रखा गया था।
विज्ञापन
बता दें कि 'सुडान' की प्रजाति को बचाने और इसके पैर के इलाज के लिए पैसे इकट्ठा हो सके, इसके लिए उसकी प्रोफाइल डेटिंग ऐप पर भी बनाई गई थी, जिससे फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के लिए 9 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया जा सके।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि एक समय अफ्रीका के सहारा उपक्षेत्र में हजारों सफेद गैंडे थे लेकिन लगातार शिकार की वजह से उत्तरी सफेद गैंडों की संख्या में तेजी से कमी आई। बताया जाता है कि शिकारी इन गैडों की सींग को 50,000 डॉलर प्रति किलो से ज्यादा के दाम पर बेचते हैं।
इसी वजह के चलते लगातार शिकार होता रहा और इनकी संख्या में भारी कमी आई, जिससे 1990 तक यह गैंडे सिर्फ 400 ही बचे, जबकि साल 1970 में इनकी संख्या 20,000 से भी अधिक हुआ करती थी।