फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Lanka President Maithripala Sirisena May Not Dissolve Parliament

बेनतीजा रही श्रीलंका के राष्ट्रपति और यूएनएफ सांसदों की वार्ता 

Sun, 02 Dec 2018 04:03 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 04:03 AM IST
विज्ञापन
Lanka President Maithripala Sirisena May Not Dissolve Parliament
मैत्रीपाल सिरिसेना
श्रीलंका की मुख्य तमिल पार्टी, तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) ने कहा है कि राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने आश्वासन दिया है कि अगले सप्ताह जब दोबारा संसद की बैठक होगी तब वह वर्तमान राजनीतिक संकट का समाधान कर देंगे। वैसे दोनों पक्षों के बीच भी शुक्रवार को हुई वार्ता बिना किसी नतीजे के ही समाप्त हो गई।
विज्ञापन


 राष्ट्रपति ने अपदस्थ राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के यूनाईटेड नेशनल फ्रंट (यूएनएफ) और टीएनए को शुक्रवार की रात बातचीत के लिए बुलाया था कि सिरिसेना 26 अक्तूबर से पहली वाली स्थिति बहाल कर सकते हैं। लेकिन वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। 
विज्ञापन


इस बातचीत का हिस्सा रहे टीएनए के सांसद एम शिवमोहन ने संवाददाताओं से कहा, ‘राष्ट्रपति ने माना कि महिंदा राजपक्षे के पास बहुमत नहीं है। वह इस मुद्दे को सिद्ध करने के लिए चाहते हैं कि संसद एक अन्य प्रस्ताव मंजूर करे।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवमोहन ने कहा कि वैसे राष्ट्रपति का यह भी कहना था कि विश्व में अल्पमत सरकार के चलने के ढेरों उदाहरण हैं। टीएनए नेता आर संपतन ने कहा कि राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया कि जब अगले सप्ताह फिर से संसद बैठेगी तब वह इस मुद्दे का समाधान कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed