फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   lafe may be posible at this planet

इस ग्रह में है जीवन पनपने की संभावना

Thu, 08 Nov 2012 07:39 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 08 Nov 2012 07:39 PM IST
विज्ञापन
lafe may be posible at this planet

ऐसे ग्रहों की खोज वैज्ञानिक लंबे समय से करते रहे हैं जिन पर जीवन के लक्षण मौजूद हों लेकिन अब एक ऐसे ग्रह की खोज की गई है जो धरती और सूर्य के बीच उस धूरी में मौजूद है जहां जीवन संभव है।

विज्ञापन


सूर्य और धरती के बीच मौजूद ‘रहने लायक’ क्षेत्र को ‘गोल्डीलॉक्स जोन’ कहा जाता है और इसमें मौजूद ग्रह पर जीवन पनपने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इस ग्रह को 'एचडी-40307जी' नामक तारे के नज़दीक खोजा गया है। वैज्ञानिकों ने सूर्य से 44 प्रकाश-वर्ष दूर मौजूद तीन ग्रहों की खोज की है इनमें से केवल एक ग्रह ‘गोल्डीलॉक्स जोन’ में मौजूद है। ये ग्रह न सिर्फ सूर्य से सही दूरी पर मौजूद है बल्कि इसकी जलवायु भी जीवन को सहारा देने वाली है।
विज्ञापन


सूर्य से सही दूरी और सही तापमान पानी की मौजूदगी के लिए जरूरी है। खोज से जुड़े यूनिवर्सिटी ऑफ हर्टफोर्टशायर के वैज्ञानिक मीको तूमी के मुताबिक, ''इस ग्रह की खोज के लिए आंकड़ों और जानकारियों को खास तरीके से समझा और आंका गया। ये तरीका जरूरी था ताकि ग्रह पर होने वाली गतिविधियों का तरंगीय आंकड़ों पर असर न पड़े।''
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में भी वैज्ञानिकों के 'कैप्लर स्पेसक्राफ्ट' ने इसी क्षेत्र में एक ग्रह की खोज की थी। हालांकि 'कैप्लर22' नामक ये ग्रह पृथ्वी से 600 प्रकाश वर्ष दूर था। वैज्ञानिक इस नई खोज से अधिक उत्साहित हैं क्योंकि जिस नए ग्रह 'एचडी-40307जी' की खोज की गई है वो पृथ्वी से केवल 42 प्रकाश वर्ष दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed