फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Female Suicide Bombers killed 78 in Nigeria

लड़कियों ने किए दो धमाके, 78 की मौत

Wed, 26 Nov 2014 01:26 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
Female Suicide Bombers killed 78 in Nigeria

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी शहर माइदुगुरी में आत्मघाती हमले में कम से कम 78 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन


समाचार एजेंसियों ने प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया है कि दो महिला हमलावरों ने माइदुगुरी के भीड़भाड़ वाले इलाक़े में खुद को विस्फोटकों से उड़ा दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि दो किशोरियां हिजाब पहने भीड़भाड़ वाले इलाके में घुसीं और एक ने खुद को बम से उड़ा दिया।

अधिकारी ने बताया कि पहले विस्फोट में आत्मघाती हमलावर और तीन महिलाएं मारी गईं। इसके बाद जब घटनास्थल पर लोग जमा हुए तो दूसरी आत्मघाती हमलावर जोर से चिल्लाई और ख़ुद को विस्फोटकों से उड़ा दिया।
विज्ञापन


नाइजीरिया में सक्रिय बोको हराम चरमपंथियों ने इन हमलों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। वर्ष 2002 में बने इस संगठन के नाम का मतलब है - 'पश्चिमी शिक्षा हराम है।' देश के कई इलाक़े, विशेष तौर पर बोरनो बोको हराम के कब्ज़े में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed