{"_id":"5a85363c4f1c1bf07b8b7600","slug":"kp-sharma-oili-will-be-the-next-prime-minister-of-nepal-because-sher-bahadur-debua-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेर बहादुर देउबा ने दिया इस्तीफा, ओली होंगे नेपाल के नए प्रधानमंत्री","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
शेर बहादुर देउबा ने दिया इस्तीफा, ओली होंगे नेपाल के नए प्रधानमंत्री
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Feb 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब यह तय माना जा रहा है कि खड़गा प्रसाद ओली नेपाल के नए प्रधानमंत्री होंगे। दरअसल, सीपीएन-यूएमएल के चेयरमैन के पी शर्मा ओली के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ माना जा रहा था, क्योंकि नेपाल के सबसे बड़े दल ने पीएम पद के लिए चीन समर्थक नेता ओली का चयन कर लिया था।
विज्ञापन
ओली दूसरी बार देश के पीएम बनेंगे। इससे पहले 65 वर्षीय ओली 11 अक्टूबर, 2015 से 3 अगस्त, 2016 तक नेपाल के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। ओली को चीन का करीबी बताया जाता है।
विज्ञापन
#Nepal Prime Minister Sher Bahadur Deuba resigns, Khadga Prasad Oli to be the next Prime Minister pic.twitter.com/dHsUJNauJn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 15, 2018
यूएमएल के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पांडे ने बताया कि ललितपुर में पार्टी की स्थायी समिति की बैठक में पीएम पद के लिए ओली के नाम का चयन किया गया। सदन में सबसे बड़े दल के नेता होने के नाते ओली शीर्ष पद के स्वाभाविक दावेदार हैं, हालांकि बहुमत के लिए उन्हें माओवादियों के समर्थन की जरूरत होगी।