फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   know what did South Korea give to the world

जानिए दक्षिण कोरिया ने कैसे की तरक्की? और दुनिया को क्या-क्या दिया?

Tue, 10 Jul 2018 02:53 AM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Tue, 10 Jul 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
know what did South Korea give to the world

वो साल 1950 का जून महीना था, जब एक जैसा नाम रखने वाले दो देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ खूनी जंग छेड़ दी और इसका नतीजा ये हुआ कि 68 साल बीतने के बावजूद इस जंग के निशान साफ देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन


तीन साल चले इस युद्ध में एक तरफ दक्षिण कोरिया था और दूसरी तरफ उत्तर कोरिया। दक्षिण के साथ अमरीका खड़ा था तो उत्तर के साथ चीन और सोवियत संघ। अमरीका और सोवियत संघ के बीच पुरानी दुश्मनी थी और कोरियाई प्रायद्वीप उनकी लड़ाई का नया मैदान बना।
विज्ञापन


कैसे की कोरिया ने तरक्की?

27 जुलाई, 1953 को जब युद्ध खत्म हुआ तो दोनों के बीच एक समझौता हुआ। समझौते के तहत उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच कोरियन डीमिलिट्राइज्ड जोन (DMZ) बन गई। जंग खत्म हुई, लेकिन तल्खी नहीं। साल 2018 में दोनों देशों के नेताओं ने हाथ मिलाए तो उम्मीद जागी कि दोनों के बीच हालात कुछ ठीक हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन युद्ध के बाद गुजरे 68 साल में दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया में जैसे सबकुछ बदल चुका है। उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों की वजह से दुनिया से कटा-कटा सा है और दक्षिण कोरिया दुनिया के सबसे समृद्ध मुल्कों में गिना जाता है। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं था। गार्डियन के मुताबिक कोरियाई युद्ध के बाद दक्षिण कोरिया दुनिया के सबसे गरीब देशों में एक था। 64 डॉलर प्रति व्यक्ति आय। आर्थिक पैमाने की बात करें तो 1960 में वो कांगो से भी पीछे था।

लेकिन तब से अब तक दक्षिण कोरिया की शक्ल-ओ-सूरत पूरी तरह बदल चुकी है। ये बात सही है कि उसे पहले अमरीका और फिर जापान की तरफ से बड़े पैमाने पर विदेशी मदद मिली, लेकिन उसकी मेहनत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पार्क चुंग-ही के तहत दक्षिण कोरिया ने बड़े कारोबारी समूह खड़े कर आर्थिक तरक्की की सीढ़ियां चढ़ना शुरू किया। इस नीति की वजह से सैमसंग और एलजी जैसे दक्षिण कोरियाई ब्रांड न सिर्फ खड़े हुए बल्कि कामयाब भी रहे। और अपनी समृद्धि के 68 साल में दक्षिण कोरिया ने इस दुनिया को काफी कुछ दिया है।

ऐतिहासिक वार्ता के लिए सीमा पार करेंगे किम जोंग-उन

know what did South Korea give to the world

सेलफोन, कंप्यूटर, गाड़ियां, मशीनरी, कॉस्मेटिक, रोबोटिक, एयर-कंडिशनर, किचन अलायंसेज और प्रोसेस फूड वो सेगमेंट हैं जिनमें दक्षिण कोरियाई कंपनियों का लोहा माना जाता है।

गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों में ह्यूंदे और टेक्नोलॉजी कंपनियों में सैमसंग-एलजी का पूरी दुनिया लोहा मानती है। न सिर्फ एशिया, बल्कि दक्षिण कोरिया के कई उत्पाद यूरोप और अमरीका तक जलवा बिखेर रहे हैं। सीएनएनके मुताबिक जिस वक़्त भारत 3जी और 4जी के बीच झूल रहा है, दक्षिण कोरिया 5जी पर पहुंच गया है। यहां इंटरनेट की पहुंच 82।7% है और 79% आबादी की जेब में स्मार्टफोन है।

18 से 24 साल की आबादी की बात करें तो 98% नौजवान स्मार्टफोन रखते हैं। ह्यूंदे ऐसी कार बनाने के बारे में सोचता है जो फोन से स्टार्ट होती है और सैमसंग कर्व या मोड़ वाला फोन और टीवी पेश करता है।

प्लास्टिक मनी

know what did South Korea give to the world

बैंक ऑफ कोरिया के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल दक्षिण कोरिया में किया जाता है। साल 2011 में अमरीका प्रति में व्यक्ति 77।9 ट्रांजैक्शन हो रहा था तो दक्षिण कोरिया में 129।7 ट्रांजैक्शन प्रति व्यक्ति।

आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि इस देश में अगर कोई भी कारोबारी, दुकानदार क्रेडिट कार्ड लेने से मना करता है तो ये गैर-कानूनी है। यही वजह है कि शॉपिंग के लिए भी दक्षिण कोरिया को दुनिया में काफी पसंद किया जाता है।

पढ़ाई-लिखाई

दक्षिण कोरिया न सिर्फ पढ़ने-लिखने बल्कि काम करने के मामले में भी दुनिया के कई देशों से आगे है। यहां की 98% आबादी सेकेंड्री एजुकेशन तक पढ़ी है जबकि 63% कॉलेज तक। दक्षिण कोरिया के कई शहरों की इमारतों में देर तक रोशनी देखने को मिलती है, जो इस बात का संकेत है कि लोग देर रात तक पढ़ाई-लिखाई में लगे रहते हैं।

इसके अलावा वहां काम करने को लेकर भी दीवानगी है। राजधानी सोल में रहने वाले लोग काफी कम सोते हैं और एक रिसर्च के मुताबिक उनकी रात की नींत छह घंटे से भी कम होती है। काम निपटाने के बाद वो लोग पार्टी करने में भी काफी आगे रहते हैं।

कॉस्मेटिक और प्रयोग

know what did South Korea give to the world

मेकअप और कॉस्मेटिक की बात करें तो दक्षिण कोरियाई मेकअप करने के सामान और उसे लगाने के तौर-तरीकों में भी नयापन चाहते हैं। साल 2011 में देश में स्नेल क्रीम आई थी जिसे घोंघे के शरीर से बनाया गया था।

इसके अलावा वहां लावा की मिट्टी से बनने वाला मास्क और फरमेंटेड सोयबीन मॉश्चराइजर भी बन रहे हैं। और अब वहां हेयर शॉकर का क्रेज है जिनमें बालों के लिए नियोन टिंट इस्तेमाल किए जाते हैं। असली फूल दिखाने वाली नेल-पॉलिश भी चलन में है।

गोल्फ का जलवा

साल 2013 में अंग्रेजी प्रकाशन ने लाख टके का सवाल पूछा था- कोरियाई महिलाएं गोल्फ में इतनी अच्छी क्यों होती हैं? रैंकिंग भी चौंकाने वाली है। दुनिया की शीर्ष 100 महिला गोल्फरों में 38 कोरियाई हैं।

फ्लाइट अंटेंडेंट

विमान में जिन लोगों ने सफर किया है, वो जानते होंगे कि फ्लाइट अंटेडेंट का काम कितना मुश्किल और दिलचस्प होता है। लेकिन कम ही लोग ये जानते होंगे कि दुनिया भर की विमान कंपनियां अपने फ्लाइट अंटेडेंट को कोरियाई एयरलाइंस की ट्रेनिंग सेंटर में भेजती हैं ताकि वो इसके हुनर और गुर सीख सकें। अगर आप किसी से पूछेंगे कि कोरियाई विमान में उनका सफर कैसा रहा तो उनका जवाब बता देगा कि वो कितने संतुष्ट रहे।

प्लास्टिक सर्जरी

बेहतरीन जबड़ा, चौड़ा माथा या फिर लंबे दांत, ऐसा कोई फीचर नहीं जो दक्षिण कोरिया की राजधानी में कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए डॉक्टर दुरुस्त न कर सकें। रूसी, चीनी, मंगोलियाई और जापानी प्लास्टिक सर्जरी मेडिकल टूरिज्म के लिए यहां पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed