{"_id":"59db18a34f1c1bb6678b4ddb","slug":"kim-jong-un-sister-gets-promotion-in-north-korea-ruling-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की बहन को मिली अहम जिम्मेदारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की बहन को मिली अहम जिम्मेदारी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
Kim Yo Jong
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की छोटी बहन को सत्ताधारी पार्टी में बड़ा प्रमोशन मिला है। किम यो जोंग को पोलित ब्यूरो का वैकल्पिक सदस्य बनाया गया है। इन सदस्यों के पास देश के सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अधिकार होता है, क्योंकि पोलित ब्यूरो के जरिये ही किम जोंग देश से जुड़े बड़े फैसले लेते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: किम जोंग पर भड़के ट्रंप, बोले- 'फेल हुई नॉर्थ कोरिया की कूटनीति'
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति को दुष्ट कहने वाले उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो को भी पोलित ब्यूरो में अहम जिम्मेदारी मिली है। उत्तर कोरिया के विशेषज्ञ मैडन के मुताबिक किम यो जोंग के प्रमोशन से उनके परिवार की ताकत बढ़ेगी। उत्तर कोरिया की सत्ता 1948 से ही किम परिवार के हाथों में रही है।
विज्ञापन
पढ़ें: उत्तर कोरिया में बचपन की सच्चाई, जहां पत्थर तोड़ने को मजबूर हैं बच्चे
किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल की पांच पत्नियां थी और उनसे कुल सात बच्चे थे। जिनमें से किम यो जोंग अक्सर अपने भाई और तानाशाह किम जोंग के दौरों में उनके साथ दिखाई देती हैं। आपको बता दें, किम यो योंग को जनवरी में मानवाधिकारों के हनन मामले में ब्लैकलिस्ट किया गया था।