किम जोंग पर भड़के ट्रंप, बोले- 'फेल हुई नॉर्थ कोरिया की कूटनीति'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक प्रयास फेल हो गए हैं। अब केवल एक ही चीज काम करेगी। आपको बता दें कि ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के बीच जुबानी जंग जारी है।
पढ़ें: ट्रंप बोले- 'खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर नहीं हुई हैरानी'
ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति और उनका प्रशासन पिछले 25 सालों से नॉर्थ कोरिया से बात कर रहा है। हमने उनसे कई समझौते किये और बड़ी मात्रा में आर्थिक मदद भी की। ट्रंप ने कहा कि हमारी मदद का कोई परिणाम नहीं निकला, समझौतों का उल्लंघन किया गया, नॉर्थ कोरिया यूएस को बेवकूफ बना रहा है। अब केवल एक ही रास्ता है जो काम करेगा।
Presidents and their administrations have been talking to North Korea for 25 years, agreements made and massive amounts of money paid......
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 7, 2017
...hasn't worked, agreements violated before the ink was dry, makings fools of U.S. negotiators. Sorry, but only one thing will work!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 7, 2017
आपको बता दें कि ट्रंप ने उत्तर कोरिया को पूरी तरह तबाह करने की धमकी दी थी जिसके बाद कोरियन तानाशाह किम जोंग ने ट्रंप को मानसिक रूप से बीमार बताया था। हालही में अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा था कि हम मतभेदों को सुलझाने के लिए उत्तर कोरिया के साथ कई माध्यमों से संपर्क में है, लेकिन ट्रंप ने उनसे(विदेश मंत्री) कहा कि उत्तर कोरिया से बात करना समय बर्बाद करने के बराबर है।