फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Kim Jong-the beginning of the era

उत्तर कोरिया के दिग्गज नेताओं में शामिल होंगे किम जोंग, तानाशाही के नए युग की शुरुआत!

Sat, 19 Aug 2017 09:13 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Sat, 19 Aug 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
Kim Jong-the beginning of the era
किम जोंग-उन

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन को 'ग्रेट पर्सन ऑफ माउंट पैइक्टु' महोत्सव के जरिए उत्तर कोरिया के दिग्गज नेताओं की फेहरिस्त में शामिल किया जा रहा है। उत्तर कोरिया में इसे किम जोंग-उन के युग की शुरुआत की तरह देखा जा रहा है। प्योंगयांग अभी अंतरराष्ट्रीय प्रीप्रेट्री कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में ग्रेट पर्सन ऑफ माउंट पैइक्टु महोत्सव की मेजबानी कर रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: ट्रंप के दबाव में चीन ने भी लगाए उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध
विज्ञापन


इसमें किम जोंग-इल और किम II-सुंग की समाधि का दौरा शामिल है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। ग्रेट पर्सन ऑफ माउंट पैइक्टु में स्वतंत्रता के बाद से अभी तक उत्तर कोरिया के तीन वंशीय नेता शामिल हैं। इनमें किम II-सुंग, किम जोंग-इल और किम II-सुंग की पहली पत्नी व जापानी लड़ाकों की विरोधी किम जोंग-सुक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब किम जोंग उन उत्तर कोरिया के महान नेताओं की सूची में शामिल होने वाले चौथे नेता हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रीप्रेट्री कमेटी की मौजूदगी में इस महोत्सव के जरिए उत्तर कोरिया की जनता किम जोंग-उन को उनके पिता और दादा के बराबर सम्मान देने को तैयार है। 

पढ़ें: शी जिनपिंग ने ट्रंप को किया फोन, कहा- उत्तर कोरिया पर बोलकर विवाद न बढ़ाएं

किम वंश की प्रशंसा बैठक

Kim Jong-the beginning of the era
किम जोंग उन

उत्तर कोरिया टीवी पर 16 अगस्त की शाम के समाचार बुलेटिन में दिखाया गया कि किम जोंग उन अंतरराष्ट्रीय प्रीप्रेट्री कमेटी द्वारा भेजे गए फूलों का गुलदस्ता ग्रहण कर रहे हैं। इस कमेटी में यूके, जापान और रूस शामिल हैं। बुलेटिन में उत्तर कोरिया के राज्य प्रमुख किम योंग नम की अध्यक्षता में हुई अंतरराष्ट्रीय समिति की बैठक पर लंबी रिपोर्ट भी शामिल थी।

इस बैठक में किम वंश की सराहना की गई थी। किम II-सुंग और किम जोंग-इल को मरणोपरांत विभिन्न सम्मानों से नवाजा गया। इसके साथ ही उत्तर कोरिया की सत्ता में 6 साल से काब़िज किम जोंग उन को उनके पूर्ववर्ती वंशजों के बराबर सम्मान दिया गया।

कोरियाई समाचार एजेंसी केसीएनए ने इस साल जनवरी में यह घोषणा की थी कि अंतरराष्ट्रीय प्रीप्रेट्री कमेटी किम वंश के सम्मान में एक स्मारक की स्थापना करेगी, जिसमें वर्तमान नेता किम जोंग उन भी शामिल रहेंगे। फिलहाल उत्तर कोरिया में किम जोंग-उन की कोई प्रतिमा स्थापित नहीं है। सभी सार्वजनिक इमारतों पर उनके पिता और दादा की प्रतिमाएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed