{"_id":"5791581a4f1c1b7a41c4bef8","slug":"khalistan-movement-leaders-had-predicted-the-assassination-of-indira-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः खालिस्तान आंदोलन के नेता ने कर दी थी इंदिरा की हत्या की भविष्यवाणी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
खुलासाः खालिस्तान आंदोलन के नेता ने कर दी थी इंदिरा की हत्या की भविष्यवाणी
एजेंसी/लंदन
Updated Fri, 22 Jul 2016 04:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालिस्तान आंदोलन के नेता जगजीत सिंह चौहान ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। इसका खुलासा ब्रिटिश सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को जारी नए दस्तावेज में हुआ है। मालूम हो कि अक्तूबर 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। ब्रिटिश अधिकारियों ने जगजीत सिंह चौहान को खालिस्तान सिख गणराज्य का स्वयंभू राष्ट्रपति बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डॉ जगजीत सिंह उन संदिग्धों में शामिल थे, जिन पर कार्रवाई करने के लिए तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर के नेतृत्व वाली सरकार विचार कर रही थी। उन्होंने बताया कि जगजीत सिंह की ओर से ब्रिटेन में दिए गए बयान को लेकर भारतीय अधिकारियों ने बार-बार शिकायत की थी।
विज्ञापन
ब्रिटेन के विदेश एवं गृह विभाग के अधिकारियों की ओर से 1984 में तैयार दस्तावेज के मुताबिक जगजीत सिंह चौहान ने जून में ही इंदिरा गांधी की हत्या की भविष्यवाणी कर दी थी। इसके बाद राजीव गांधी को निशाना बनाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
ब्रिटेन में जगजीत सिंह के बयान को लेकर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज कराई थी। भारत ने चेतावनी दी कि ब्रिटेन में चौहान की मौजूदगी से द्विपक्षीय रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। इन दस्तावेज में तत्कालीन जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के नेता हाशिम कुरैशी के बर्मिंघम में भारतीय राजनयिक रविंद्रन म्हात्रे की हत्या में शामिल होने को लेकर भी भारत सरकार की चिंताओं को दर्शाया गया है।