काबुल में जबरदस्त बम धमाके में चार की मौत 3 घायल, तालिबान ने ली जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक जबर्दस्त ट्रक बम धमाके को अंजाम दिया गया है। इस धमाके में तीनों हमलावरों को मार गिराया गया है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में तीन लोग घायल भी हुए हैं।
धमाके के बाद तुरंत एक्शन में आए सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध हमलावरों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। खबरों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है जिसके बाद कई घंटों से जारी गतिरोध थम गया है।
खत्म हुआ आपरेशन
काबुल पुलिस चीफ अब्दुल रहमान रहिमी के मुताबिक, 'आपरेशन खत्म हो गया है। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी को अपनी जान गंवानी पड़ी और तीन घायल हुए। हालांकि, होटल के किसी भी स्टाफ और गेस्ट हताहत नहीं हुए हैं।'
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के बाहरी हिस्से में स्थित नॉर्थ गेट कम्पाउंड के गेट पर सोमवार तड़के हुए जबर्दस्त धमाके की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। जिस जगह पर धमाका किया गया उस परिसर में विदेशी कॉन्ट्रेक्टर रहते हैं।
एयरबेस के काफी नजदीक हुआ धमाका
जहां धमाका हुआ है, वह जगह बगराम एयरबेस के करीब है। रिपोर्टों के मुताबिक नॉर्थ गेट कम्पाउंड के गेट पर एक ट्रक में धमाका हुआ है। धमाके के बाद कुछ समय के लिए बिजली काट दी गई। हमले की तालिबान ने जिम्मेदारी ली है। एक बयान में तालिबान ने दावा किया है कि उनके कई लड़ाके वहां दाखिल हो गए हैं। घटनास्थल पर गोलीबारी की आवाजें भी सुनी गईं।
नॉर्थ गेट भारी सुरक्षा व्यवस्था वाला इलाका है। तीन साल पहले भी यहां पर ऐसा हमला हुआ था। पिछले हफ्ते काबुल में हुए दो आत्मघाती हमलों में 80 लोग मारे गए थे और दो सौ से अधिक लोग जख्मी हुए थे। इन हमलों की जिम्मेदारी तथाकथित इस्लामिक स्टेट ने ली थी।