फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   julian assange may face more difficulties on sexual assault

यौन शोषण मामले में फंसे अंसाज पर कोर्ट सख्त

Thu, 17 Jul 2014 08:08 AM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
julian assange may face more difficulties on sexual assault

स्वीडन की एक अदालत ने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज के खिलाफ जारी गिरफ्तारी के एक वारंट को सही ठहराया है।

विज्ञापन


असांज पर विकीलीक्स की दो महिला वॉलंटियर्स ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे जिन्हें असांज सिरे से खारिज करते आए हैं। असांज पिछले दो साल से प्रत्यर्पण से बचने के लिए लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में रह रहे हैं।

असांज की गिरफ्तारी के लिए साल 2010 के अंत में एक वारंट जारी किया गया था। स्वीडन में दो महिलाओं ने उनके खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

स्टॉकहोम की अदालत ने दो सरकारी वकीलों की इस दलील से सहमति जताई कि वारंट को लागू रखा जाना चाहिए।

जज लेना एगेलिन ने कहा, "कुल मिलाकर, जिला अदालत ने पाया है कि जिस वजह से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे उससे कानून के उल्लंघन की कमी पूरी होती है.. इसलिए उन्हें उनकी गैरमौजूदगी में वांटेड के बतौर वारंट का रहना जरूरी है।"

विज्ञापन

अमेरिका को प्रत्यर्पित किए जाने का डर

julian assange may face more difficulties on sexual assault

उधर असांज के वकीलों का कहना है कि वे जिला अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट में असांज के प्रत्यर्पण अपील पर दोबारा सुनवाई से इनकार के बाद इक्वेडोर सरकार ने विकीलीक्स संस्थापक को शरण दी थी।

असांज को डर है कि अगर उन्हें स्वीडन प्रत्यर्पित किया जाता है तो उन्हें एक बार फिर अमरीका प्रत्यर्पित किया जाएगा, जहां उनके खिलाफ हजारों गुप्त दस्तावेज जारी करने के आरोप हैं।

अमरीकी सैनिक ब्रैडले मैनिंग उर्फ चेल्सी मैनिंग को विकीलीक्स को दस्तावेज सौंपने के आरोप में 35 साल की कैद पहले ही हो चुकी है।

दस्तावेज सार्वजनिक होने के बाद अमेर‌िका और दूसरे देशों की सरकारों को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पडा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed