{"_id":"98db07554166e77566657bc4749aa913","slug":"journalist-detained-in-iraan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानः अमेरिकी पत्रकार हिरासत में","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
ईरानः अमेरिकी पत्रकार हिरासत में
Updated Fri, 25 Jul 2014 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के अख़बार वॉशिगटन पोस्ट ने कहा है कि उनके एक संवाददाता और उनकी पत्नी को ईरान में हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
अख़बार के अनुसार मंगलवार शाम को उनके संवाददाता जैशन रेज़ियान (38 वर्ष) जो कि एक ईरानी-अमेरिकी नागरिक हैं उनकी पत्नी येगानेह सालेही सहित ईरान में हिरासत में ले लिया गया है। इसके अलावा दो फ्रीलांस फोटाग्राफर भी हिरासत में लिए गए हैं।
वॉशिंगटन पोस्ट अख़बार के संपादक डगलस जेहल जो कि विदेशी मामलो को देखते हैं उन्होंने इसपर खेद जताते हुए कहा कि हम इस ख़बर से काफ़ी परेशान हैं और हम जैशन, येगानेह और फोटोग्राफर्स की कुशलता को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
जैशन रेज़ियान 2012 से अमेरिकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट में ईरान संवाददाता के रूप में काम कर रहे हैं व उनकी पत्नी येगानेह सालेही संयुक्त अरब अमीरात के अंग्रेज़ी अख़बार 'द नेशनल' की संवाददाता हैं। इसके अलावा दोनों फोटोग्राफर मूल रूप से अमेरिका के नागरिक हैं।
विज्ञापन
ईरान में पत्रकारों के साथ हुए इस व्यवहार से मीडिया की भी मुश्किले बढती जा रही है। बीबीसी समेत पश्चिमी देशों के मीडिया संगठनों को ईरान में काम करने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पत्रकारों को अक्सर बेवजह ही हिरासत में लिया जाता है या फिर उनकी निगरानी की जाती है जिससे सभी मीडिया के लोग परेशान है।
ईरानी अधिकारी पश्चिमी देशों के मीडिया संगठनों के लिए काम करने वाले पत्रकारों के लिए बहुत सी मुशकिले खडी कर देते है खासतौर पर दोहरी नागरिकता वाले अमेरिकी पत्रकारों के लिए। कई बार ईरान के अधिकारी इन्हें हिरासत में लेकर घंटो पूछताछ करते है जिसके कारण उनकी दिक्कतें और बढ जाती है।