विज्ञापन के लिए अपनी टांगें किराए पर दे रही हैं ये लड़कियां
जापान की एड कपनियों को अपने विज्ञापन देने के लिए एक बड़ी आकर्षक जगह मिल गई है। इन कंपनियों ने अपने विज्ञापन देने के लिए लड़कियों की टांगों को किराए पर लेना शुरू कर दिया है। यानी अब सड़कों पर मिनी स्कर्ट पहने लड़की की टांगों विज्ञापन दिखा करेंगे। ये नया ट्रेंड जहां विज्ञापन कंपनियों के लिए फायदेमंद है वहीं लड़कियों को भी इससे अच्छा खासा पैसा मिल रहा है।
विज्ञापन कंपनियां काफी समय से विज्ञापन के प्रचलित माध्यमों से उकता रही थी। वो ऐसी नई जगहें खोज रही थी जो सड़क पर दिखें भी और लोगों की नजर भी वहां पड़ती रहे। ऐसे में विज्ञापन कंपनियों को नया आइडिया सूझा और उसने लड़कियों की टांगों को विज्ञापनो के लिए एक जोरदार माध्यम के तौर पर अपनाने का फैसला किया।
विज्ञापन की शर्तें भी जान लीजिए
विज्ञापन देने की शर्त काफी आसान है। विज्ञापन लगवाने के लिए लड़की को आठ घंटों तक मिनी स्कर्ट या शॉर्ट्स पहनने होंगे ताकि उसके पैरों पर विज्ञापन दिखता रहे। आठ घंटों तक वो अपने सभी काम यथावत करती रहेगी और आठ घंटों बाद उसे विज्ञापन के लिए एकमुश्त रकम दे दी जाएगी।
लड़कियों की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर उसके बीस से ज्यादा कनेक्शन होने चाहिए। इसके अलावा वो अपनी ऐसी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट जरूर करे।
लड़कियों में फेमस हो गए हैं ये विज्ञापन
टांगों पर विज्ञापन देने का ये दौर हालांकि कुछ समय पहले शुरु हो चुका है लेकिन टोक्यो में आजकल सड़कों पर युवतियां मिनी स्कर्ट पहन कर इन कंपनियों के एड करती दिख रही है।
पहले पहल तो लोगों को अचंभा हुआ लेकिन जब इसके फायदे का पता चला तो लड़कियों की भारी तादाद अपनी टांगों को किराए पर देने के लिए उत्साहित है।
टोक्यो की एक विज्ञापन कंपनी के मुताबिक लड़कियां इस नए आइडिए को इसलिए ज्यादा अपना रही हैं क्योंकि उन्हें बिना कुछ ज्यादा समझौता किए यहां अच्छा खासा पैसा मिल रहा है। इस पैसे को वो अपने लाइफ स्टाइल और मौज मस्ती पर खर्च कर रही हैं।