फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   japanese akb48 pop star shaves head after breaking band rules

बॉयफ्रेंड से मिलने की सजा: सिर मुंडवाकर मांगी मांफी

Sat, 02 Feb 2013 10:13 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 02 Feb 2013 10:13 AM IST
विज्ञापन
japanese akb48 pop star shaves head after breaking band rules

जापान में एक पॉप स्टार मिनामी मीनिगिशी ने अपने बैंड का नियम तोड़ने पर अपना सिर मुंडवाकर माफी मांगी है।

विज्ञापन


इस पॉप स्टार ने अपनी मैनेजमेंट कंपनी की उस नियम को तोड़ा था जिसके तहत वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ रात नहीं गुज़ार सकती थी।

यू-ट्यूब पर रिकार्डेड संदेश में सुबकती हुई मिनामी मीनिगिशी ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगते हुए कहा कि वो एकेबी 48 बैंड को नहीं छोड़ना चाहती। इस वीडियो को यू ट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा है।

इस बैंड की प्रोडक्शन कंपनी ने कहा है कि मीनिगिशी ने बैंड के मूल नियम को तोड़ा है जितके तहत उन्हें डेटिंग का अधिकार नहीं है। लेकिन प्रशंसकों ने मीनिगिशी का बचाव करते हुए कहा है कि उन्हें भी आम जिंदगी जीने का अधिकार है।
विज्ञापन


जापान में सिर मुंडवाना माफी मांगना पारंपरिक तरीका है। मीनिगिशी की माफी तब सामने आई जब एक अखबार ने उनकी वो तस्वीर छाप दी जब वो अपने बॉयफ्रेंड के घर से बाहर निकल रही थी। उनका बॉयफ्रेंड एक पुरुष बैंड में डांसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक वीडियो में माफी
अपने बैंड एकेबी 48 की आधिकारिक वेबसाइट पर लगे वीडियो में मीनिगिशी ने कहा कि उन्होंने सिर मुंडवाकने का फैसला अपनी अपरिपक्व हरकतों के लिए खेद को दर्शाने के लिए किया है।

मीनिगिशी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि सिर मुंडवाने भर से मुझे माफ कर दिया जाएगा। मेरे मन में जो पहली बात आई वो ये थी कि मैं अपने बैंड को नहीं छोड़ना चाहती।

चार मिनट के वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर से संभव है तो मैं तहे दिल से इस बैंड का हिस्सा बने रहना चाहती हूं। जो भी कुछ मैंने किया वो मेरी गलती है और मैं माफी मांगती हूं।

मीनिगिशी 2005 में बने बैंड एकेबी 48 के मूल सदस्यों में से एक है। इस बैंड में 90 लड़कियां है जिनमें किशोरों से लेकर 20 वर्ष तक की उम्र की लड़कियां है।

क्यूट छवि का कहर
japanese pop starये लड़कियां टीवी और थिएटर पर रोज दिखाई देती हैं। संवाददाताओं का कहना है कि ये बैंड क्यूट इमेज यानी झुईमुई छवि को पेश करता है जिसे जापानी में ‘क्वाई’ कहते हैं। जापान और कई एशियाई देशों में इस तरह की छवि रखने का बड़ा चलन है।

इस तरह की छवि वाले बैंड की सफलता इस बात पर निर्भर करती है उनके बैंड के सदस्य पुरुषों के साथ डेटिंग ना करे और अपने चाहने वालों के भरोसे को ना तोड़ें। एकेबी 48 बैंड की मैनेजमेंट ने मीनिगिशी का पद हटा दिया है।


अब वो बैंड में ट्रेनी के तौर पर काम करेंगी। कुछ प्रशंसकों का कहना है कि मीनिगिशी ने सार्वजनिक माफी के साथ कुछ ज्यादा ही कर दिया जबकि इसकी कोई जरुरत नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed