{"_id":"5c270fb9bdec22357e6cb336","slug":"japan-world-most-expensive-fish-sold-for-more-than-12-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में 12 करोड़ से ज्यादा में बिकी यह मछली, जानें खासियत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जापान में 12 करोड़ से ज्यादा में बिकी यह मछली, जानें खासियत
Sat, 29 Dec 2018 12:32 PM IST
Shani Mishra
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
kohaku fish
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया को बुलेट ट्रैन देने वाले देश जापान से एक रोचक खबर है। यहां एक मछली 1.8 मिलियन डॉलर (करीब 12.59 करोड़ रुपए) में बिकी है। बतया जा रहा है कि यह मछली कोहाकु प्रजाति की है। इस मछली की लंबाई 101 सेमी है।
विज्ञापन
हिरोशिमा के साकी फिश फार्म ने लाइव बोली लगवाई। शुरुआत में इस मछली की कीमत 35 हजार रुपये रखी गई थी मगर घंटों चली बोली के बाद अंत में यह बारह करोड़ से ज्यादा में बिकी।
विज्ञापन
ब्रिटिश विशेषज्ञ टिम वाडिंगटन ने बताया कि कोहाकु प्रजाति की यह मछली आमतौर पर एक ही रंग की होती है। कोहकु मछली के टॉप पर लाल धब्बा होता है। परफेक्ट कोहाकु होने के लिए मछली के रंग में बिना पीलापन लिए मूल सफेद रंग होना चाहिए। जापानी भाषा में कोहाकु का मतलब लाल और सफेद होता है। इन दोनों रंगों का होने की वजह से इसे कोहाकु कहा जाता है । यह जापान की पहली सजावटी मछली है।
विज्ञापन
इससे पहले सबसे महंगी मछली का रिकॉर्ड एक मरी हुई ब्लूफिन टूना के नाम था। यह मछली 9.79 करोड़ रुपए में बिकी थी और इसका 222 किलो था।