फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   japan will give 83 lacs dollars to sex slaves

जापान सेक्स गुलामों को देगा 83 लाख डॉलर

Tue, 29 Dec 2015 04:08 AM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 04:08 AM IST
विज्ञापन
japan will give 83 lacs dollars to sex slaves

दक्षिण कोरिया और जापान के बीच लंबे समय से विवाद का कारण रहा सेक्स गुलाम का मसला सुलझ गया है। दोनों देश सोमवार को एक ऐतिहासिक समझौते पर पहुंच गए, जिसके तहत जापान जीवित पीड़ितों को 83 लाख डॉलर देगा।

विज्ञापन


जापानी सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कोरिया की लगभग दो लाख महिलाओं का इस्तेमाल सेक्स गुलाम के तौर पर किया था। इन महिलाओं के लिए आम भाषा में कंफर्ट वीमन शब्द इस्तेमाल किया जाता था।
विज्ञापन


कोरिया की मांग थी कि जापान इन महिलाओं से माफी मांगें और इन्हें मुआवजा दे। उसकी यह मांग अब जाकर पूरी हुई है।

यह धन देना मुआवजा नहीं

japan will give 83 lacs dollars to sex slaves

जापान के विदेश मंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि यह धन देना मुआवजा नहीं है। यह पीड़ित महिलाओं के गौरव और आत्मसम्मान को वापस लाना तथा उनके भावनात्मक घावों को भरना है।

जापानी सरकार अपनी जिम्मेदारी समझती है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे को इस मामले के लिए दिल से दुख है और वह माफी मांगते हैं।

जापान के इस कदम से दोनों देशों के संबंधों में सुधार आने की उम्मीद है। यह मसला बेहतर द्विपक्षीय संबंधों में एक बड़ा रोड़ा था। यहां तक कि अमेरिका भी दोनों देशों पर अपने मतभेदों को भुलाने के लिए दबाव डाल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed