फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   japan second world war women

विश्वयुद्ध में वेश्याओं का इस्तेमाल सही था?

Fri, 17 May 2013 08:31 AM IST
Updated Fri, 17 May 2013 08:31 AM IST
विज्ञापन
japan second world war women

जापान के एक प्रमुख राजनेता ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान सैनिकों के लिए वेश्याएं मुहैया कराने की सुविधा को सही ठहराया है।

विज्ञापन


दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान हज़ारों महिलाओं को सैनिकों के आराम और मनोरंजन के लिए वेश्या बनने पर मजबूर किया गया था।

ओसाका के मेयर तोरू हाशिमोतो ने कहा कि वेश्या बनने के लिए मजबूर की गई महिलाएं अपनी जान को जोखिम में डालने वाले सैनिकों को आराम का एक मौक़ा उपलब्ध कराती थीं।

उन्होंने स्वीकार किया कि इन महिलाओं को अपनी इच्छा के विरुद्ध यह काम करना पड़ा था।

एक अनुमान के मुताबिक़ दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान के कब्ज़े वाले इलाक़ों में क़रीब दो लाख महिलाओं को सैनिकों के लिए वेश्या बनने पर मजबूर किया गया।
विज्ञापन


इनमें से बहुत सी महिलाएं चीन और दक्षिण कोरिया के साथ-साथ फिलीपींस, इंडोनेशिया और ताइवान से लाई गई थीं।

युद्ध के दौरान पड़ोसियों के साथ जापान का यह व्यवहार कई बार तनाव का कारण बना है।

जापान अकेला देश नहीं


राष्ट्रवादी जापानी रेस्टोरेशन पार्टी के सह संस्थापक तोरू हाशिमोतो ओसाका के मेयर बनने से पहले जापान के इतिहास के सबसे युवा गवर्नर माने जाते थे।

पिछले साल तोरू हाशिमोतो ने एक बयान में कहा था कि जापान को तानाशाह की जरूरत है।

osaka mayorउनके ताज़ा बयान को जापानी मीडिया ने प्रमुखता से उठाया है। इस बयान में उन्होंने कहा है, ‘‘जब गोलियां बारिश की बूंदों और हवा की तरह तैर रही थीं, सैनिक अपनी जान हथेली पर रखकर इधर-उधर दौड़ रहे थे। तब इन स्थितियों में सैनिकों को थोड़ा आराम देने के लिए महिलाओं की यह व्यवस्था ज़रूरी थी।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की व्यवस्था का प्रयोग करने वाला जापान अकेला देश नहीं था, हालांकि वह इसके लिए ज़िम्मेदार जरूर था। हाशिमोते ने इस बात का दावा किया है।

उन्होंने कहा कि वे 1995 में तत्कालीन प्रधानमंत्री तिमोची मुरयामा के उस बयान का समर्थन करते हैं जिसमें उन्होंने युद्ध के दौरान जापान की कार्रवाइयों के लिए माफ़ी मांगी थी।


ओसाका के मेयर तोरू हाशिमोतो ने कहा, ‘‘यह युद्ध का दुखद पहलू ही था कि उन महिलाओं को अपनी इच्छा के खिलाफ़ जाकर वेश्यावृत्ति करनी पड़ी। हम उन महिलाओं के लिए विनम्रता से सहानुभूति के कुछ शब्द व्यक्त करते हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed