{"_id":"5a0f93764f1c1b9f678bbf93","slug":"japan-railway-issues-deep-apology-after-train-departs-20-seconds-early","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान: ट्रेन के 20 सेकेंड पहले रवाना होने पर रेलवे ने मांगी माफी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जापान: ट्रेन के 20 सेकेंड पहले रवाना होने पर रेलवे ने मांगी माफी
एजेंसी/टोक्यो
Updated Sat, 18 Nov 2017 07:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
जापान में एक रेल संचालक ने ट्रेन के निर्धारित समय से 20 सेकंड जल्दी रवाना होने से मची ‘जबरदस्त अफरातफरी’ के लिए माफी मांगी है। समय की पाबंदी और विनम्रता के लिए मशहूर जापान में ऐसा होना आश्चर्यजनक है।
विज्ञापन
चंद्रमा मिशन पर साथ काम करेंगे भारत, जापान
विज्ञापन
टोक्यो को राजधानी के उत्तरी उपनगर से जोड़ने वाली सुकुबा एक्सप्रेस मिनामी नागरेयामा स्टेशन से अपने निर्धारित समय 9 बजकर 44 मिनट 40 सेकंड के स्थान पर 20 सेकंड पहले रवाना हो गई।
विज्ञापन
सुकुबा एक्सप्रेस कंपनी ने कहा, ‘जबरदस्त अफरातफरी के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं।’ कंपनी ने कहा, ‘इस घटना को लेकर यात्रियों की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।’ कंपनी ने कहा कि ट्रेन के समयपूर्व रवाना होने के कारण किसी भी यात्री की ट्रेन नहीं छूटी।