{"_id":"5a0f749a4f1c1b87698bc16c","slug":"india-japan-will-work-together-on-moon-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रमा मिशन पर साथ काम करेंगे भारत, जापान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चंद्रमा मिशन पर साथ काम करेंगे भारत, जापान
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 18 Nov 2017 05:15 AM IST
विज्ञापन
इसरो अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भारत और जापान संयुक्त चंद्रमा मिशन पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
साथ ही दोनों देश मौसम संबंधी निगरानी मापदंडों पर इनपुट साझा करने और एक-दूसरे के अंतरिक्ष सिगमेंट को इस्तेमाल करने पर भी राजी हो गए हैं।
बकौल कुमार, ‘हम एक संभव संयुक्त चंद्र मिशन के लिए एक भविष्य देख रहे हैं। भविष्य में हम यह भी देखेंगे कि जलवायु परिवर्तन के अध्ययनों के लिए और अधिक इनपुट का हम कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।’