{"_id":"5b8a7e8342c792466b4628bb","slug":"japan-dinosaur-welcomes-the-guest-in-hotel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: इस होटल में इंसान नहीं 'डायनासोर' कर रहे गेस्ट का वेलकम","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तस्वीरें: इस होटल में इंसान नहीं 'डायनासोर' कर रहे गेस्ट का वेलकम
Sat, 01 Sep 2018 05:46 PM IST
एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो
Updated Sat, 01 Sep 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्वी टोक्यो के एक होटल में इंसानों की बजाए रोबोट डायनासोर लोगों का स्वागत कर रहे हैं। हेन ना के नाम से मशहूर एक होटल में गेस्ट का स्वागत बेहद ही अद्भुत तरीके से किया जा रहा है। यहां आने वाले गेस्ट जब तक रिस्पेशन तक जाकर स्वयं कुछ नहीं पूछते, तब तक डायनासोर एकदम चुपचाप और शांत रहते हैं।
2 of 6
दरअसल होटल में आने वाले लोगों के बारे में रिस्पेशन पर मौजूद सेंसर से उनकी गति का पता लगाते हैं और बोलते हैं ‘स्वागत है।’ माना जा रहा है कि यह जापान में मौजूद ये पहला ऐसा होटल है जो डायनासोर रोबोट द्वारा चलता है।
बहुभाषी हैं रोबो-डायनासोर
3 of 6
रिस्पेशन पर मौजूद रोबो-डायनासोर की एक जोड़ी है जो जुरासिक पार्क के डायनासोर की तरह दिखती है। इसके साथ ही यह रोबो-डायनासोर गेस्ट को उसकी सहूलियत के अनुसार भाषा चुनने का भी विकल्प देता है। रोबो-डायनासोर एक टैबलेट सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। इसके माध्यम से वे लोगों से वह लोगों से जापानी, अंग्रेजी, चीनी या कोरियाई व अन्य कई भाषाओं में बातचीत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा शरीर, लंबे हाथ
4 of 6
यहां मौजूद रोबोट-डायनासोर बड़े ही विचित्र रूप के हैं। इनके शरीर का आकार बेहद गठीला है, जबकि इनके हाथ लंबे हैं। हेन ना होटल माईहामा टोक्यो बे के प्रबंधक युकियो नागाई का कहना है कि कुछ ग्राहकों को यह किसी रहस्यमयी नजारे से कम नहीं लगता है।
विज्ञापन
5 of 6
उन्होंने कहा कि वास्तव में कभी-कभी हम यह समझने में असमर्थ रहते हैं कि लोगों को समय हमारी जरूरत होती है, लेकिन रोबो-डायनासोर इस काम को भली-भांति कर देते हैं। यहां के प्रत्येक कमरे में एक मिनी रोबोट उपलब्ध रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।