{"_id":"598e93ae4f1c1b76778b4717","slug":"japan-deploys-patriot-missile-defence-system-over-north-korea-threat-to-guam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुआम पर नॉर्थ कोरिया की धमकी के बाद जापान मुस्तैद, तैनात की मिसाइल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
गुआम पर नॉर्थ कोरिया की धमकी के बाद जापान मुस्तैद, तैनात की मिसाइल
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
पेट्रियॉट एडवांस्ड कैपेबिलिटी-3, जापानी मिसाइल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थ कोरिया द्वारा गुआम पर बैलिस्टिक मिसाइल दागने की धमकी देने के बाद जापान ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्थ कोरिया की धमकी के बाद शनिवार को जापान ने अपने मिसाइल डिफेंस सिस्टम को तैनात कर दिया।
विज्ञापन
नॉर्थ कोरिया को जवाब देने की तैयारी
गुआम पर नॉर्थ कोरिया द्वारा अमेरिका को दी गई धमकी के बाद अब जापान भी उसको जवाब देने के लिए तैयारी कर रहा है। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच तनाव को देखते हुए जापान ने साफ कर दिया है कि वह गुआम की ओर जाने वाली मिसाइल को नष्ट कर देगा।
विज्ञापन
नॉर्थ कोरिया की धमकी के बाद मिसाइल तैनात
जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर NHK ने बताया कि गुआम पर धमकी के बाद ही रक्षा मंत्रालय ने वेस्टर्न जापान के शिमाने, हिरोशिमा और कोचि में पेट्रियॉट एडवांस्ड कैपेबिलिटी-3 (PAC-3) मिसाइल सिस्टम की तैनाती शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जापानी बेस में पहुंचे लॉन्चर और हथियार
रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्थ कोरिया की धमकी के बाद कोचि में रॉकेट लॉन्चर से लदे मिलिट्री वेहिकल और जमीन से हवा में मार करने वाले हथियार जापानी बेस में जाते देखे गए हैं। बता दें कि साल 2009 में जापान ने अपने ऊपर से गुजर रहे एक नॉर्थ कोरियन रॉकेट को बिना किसी घटना के मार गिराया गया था।