फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Jamaica runners faster in the world

...तो इसलिए हैं दुनिया में जमैका के धावक सबसे तेज

Mon, 15 Aug 2016 05:15 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ किंग्सटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ किंग्सटन Updated Mon, 15 Aug 2016 05:15 AM IST
विज्ञापन
Jamaica runners faster in the world
उसेन बोल्ट - फोटो : Getty

ओलंपिक में जब भी दौड़ का खेल शुरू होता है, तब ये लगभग पक्का होता है कि जमैका के धावक इसमें अपनी मजबूत छाप छोड़ेंगे। वर्तमान में भी दुनिया के जो सबसे तेज दौड़ने वाले महिला व पुरुष हैं, वे भी जमैका के ही हैं। ओलंपिक के इतिहास में 26 सबसे तेज दौड़ने के रिकॉर्ड हैं। इनमें से 19 जमैका के नाम हैं।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों का दावा है कि जमैका के लोग इसलिए तेज दौड़ते हैं, क्योंकि यह उनके जीन में है। हालांकि जमैका के धावकों को तेज बनाने का काम उनके जीन से कहीं ज्यादा यहां की व्यवस्था करती है। बीजिंग ओलंपिक में जब उसेन बोल्ट ने तीन गोल्ड मेडल जीतकर पृथ्वी सबसे तेज इंसान होने का रिकॉर्ड बनाया तो लोगों का ध्यान जमैका की ओर गया।
विज्ञापन


एक गरीब और दूरदराज के गांव से आने वाले उसेन बोल्ट को जमैका में रेसिंग को दी जाने वाली महत्ता ने तेज बनाया। दरअसल यहां रेसिंग को स्कूल के स्तर से ही बढ़ावा दिया जाता है। यहां शहरों में ही नहीं, बल्कि दूरस्थ गांवों में भी रेसिंग एक अहम खेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ रहने को शुरू हुई दौड़ ने बनाया चैंपियन 

Jamaica runners faster in the world
उसेन बोल्ट - फोटो : Getty

18वीं सदी में जमैका एक गरीब देश था और यहां कई स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें थीं। इन दिक्कतों को दूर करने के लिए अभियान चलाया गया। गरीब होने की वजह से स्वास्थ्य को बेहतर करने का एक ही तरीका था- रनिंग।

इस अभियान को शहरों से दूरदराज के गांवों तक ले जाया गया। 1920 में स्वास्थ्य के लिए शुरू हुई इस आदत ने न सिर्फ स्वस्थ आदतों को बढ़ावा दिया, बल्कि इसने रेस को यहां की शिक्षा व्यवस्था के हर स्तर पर शामिल किया और इसी ने जमैका को आज चैंपियन बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed