फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   jamaat leader wife son jaharul islam arrested for bribing voters with fake notes

नकली नोट से मतदाताओं को लुभाने के प्रयास में जमात नेता की पत्नी और बेटा गिरफ्तार

Sat, 29 Dec 2018 02:17 PM IST
Shani Mishra भाषा, ढाका
भाषा, ढाका Published by: Shani Mishra Updated Sat, 29 Dec 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
jamaat leader wife son jaharul islam arrested for bribing voters with fake notes
प्रतीकात्मक तस्वीर

बांग्लादेश में मतदाताओं को कथित तौर पर नकली नोट के जरिए रिश्वत देने की कोशिश करने के मामले में गिरफ्तार किए गए चार लोगों में जमात-ए-इस्लामी के एक नेता की पत्नी और उनका बेटा भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

बीडीन्यूज के अनुसार वोट खरीदने की कोशिश किए जाने की खुफिया सूचना मिलने के बाद जमात की सदर उपजिला इकाई की पश्चिमी शाखा के प्रमुख आमीर शहादात के घर पर शुक्रवार को छापा मारा गया और यह गिरफ्तारी की गई। जमात नेता मौके से भाग निकला लेकिन उसके बेटे जहरूल इस्लाम, उसकी पत्नी हफीजा खातून और दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उसके घर से 1000 टका के बंद हो चुके करीब 39 जाली नोट बरामद किए गए।

जेल में बंद प्रधानमंत्री खालिदा जिया के दल बीएनपी के महत्पूर्ण सहयोगी जमात-ए-इस्लामी को पिछले सप्ताह ही बांग्लादेश चुनाव आयोग ने आम चुनाव लड़ने की अनुमति दी थी। कट्टरपंथी दल के पंजीकरण को खत्म करने के दो महीने बाद उसे यह अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमात संसदीय चुनाव में 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed