फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   it is important to divide the power of companies like google and facebook

फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियों की ताकत को विभाजित करने की जरूरत

Fri, 02 Nov 2018 05:03 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
it is important to divide the power of companies like google and facebook

सिलिकॉन वैली स्थित फेसबुक और गूगल जैसी दिग्गज तकनीकी कंपनियां इतनी प्रभावशाली हो चुकी हैं कि इनकी ताकत को विभाजित करने की जरूरत हो सकती है। हालांकि यह तब तक संभव नहीं है जब तक इनकी तुलना में कोई दूसरी प्रतियोगी कंपनी नहीं आ जाती या लोगों की आदतों में इनके इस्तेमाल को लेकर बदलाव नहीं होता। वर्ल्ड वाइब वेब के जनक टिम बर्नर-ली ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 90 के दशक ने अमेरिका आधारित कुछ तकनीकी कंपनियों को जन्म दिया और अब यह मुट्ठी भर कंपनियां संयुक्त रूप से कई स्वतंत्र देशों की तुलना में वित्तीय और सांस्कृतिक रूप से अधिक शक्तिशाली बन गई हैं। एपल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, गूगल और फेसबुक के पास संयुक्त रूप से 3.7 खरब डॉलर का बाजार है, जो जर्मनी के पिछले साल के सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है। ऐसे में इनकी बढ़ती ताकत को तोड़ने की जरूरत हो सकती है। 
विज्ञापन


लंदन में जन्मे कंप्यूटर वैज्ञानिक टिम ने आगे कहा, व्यक्तिगत डेटा का दुरुपयोग और नफरत फैलाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने जैसे मामले सामने आने के बाद वह इंटरनेट की वर्तमान स्थिति से काफी निराश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed