फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   israeli police setup checkpoints

यरुशलम में पुलिस ने दो फलस्तीनियों को गोली मारी

Thu, 15 Oct 2015 03:37 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
israeli police setup checkpoints

यरुशलम में पुलिस ने इजरायलियों को चाकू मारने की कोशिश करने वाले दो फलस्तीनियों को गोली मार दी है। इजरायली पुलिस का कहना है कि एक फलस्तीनी को उस समय गोली मारी गई जब वो यरुशलम में ओल्ड सिटी में एक सुरक्षाकर्मी को चाकू मारने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन


इसी तरह पुलिस का दावा है कि एक अन्य फलस्तीनी को पुलिस ने गोली मार दी क्योंकि यरुशलम के बस स्टैंड पर उसने एक इसराइली महिला को चाकू मार दिया था। फलस्तीनियों के बढ़ते हमलों के बाद इजरायली बलों ने कब्जे वाले पूर्वी यरुशलम के अरब इलाकों में कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

कम से कम 30 फलस्तीनी भी मारे गए

israeli police setup checkpoints

वेस्ट बैंक में बैथलेहम में फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों की इसराइली बलों से झड़पें हुई हैं। अक्तूबर महीने की शुरुआत से अब तक फलस्तीनियों के हमले में सात इजरायली मारे जा चुके हैं।

इस दौरान कम से कम 30 फलस्तीनी भी मारे गए हैं जिनमें कथित हमलावर और सात बच्चे शामिल हैं। पूर्वी यरुशलम में मौजूद बीबीसी संवाददाता जॉनी डायमंड का कहना है कि पुलिस ने अरब इलाकों की ओर जाने वाली कुछ सड़कों पर चेक-प्वाइंट बना दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed