फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Israeli minister threatens to kill Syrian President Bashar al-Assad 

इस्राइल ने सीरियाई राष्ट्रपति को खत्म करने की दी धमकी, कहा-ईरान को अपनी जमीन इस्तेमाल करने से रोको

Tue, 08 May 2018 05:35 AM IST
एजेंसी, येरूशलम
एजेंसी, येरूशलम Updated Tue, 08 May 2018 05:35 AM IST
विज्ञापन
Israeli minister threatens to kill Syrian President Bashar al-Assad 
- फोटो : AP

ईरान में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल ने सीधे सीरियाई राष्ट्रपति बशर-अल असद को खत्म करने की धमकी दी है। इजरायल ने सोमवार को चेताया कि सीरिया, ईरान को अपनी धरती का इस्तेमाल ईरान ना करने दे।

विज्ञापन


 इजरायल ईरान को अपना सबसे खतरनाक दुश्मन मानता है। उसने ईरान को परमाणु बम बनाने या सीरिया में स्थायी उपस्थिति दर्ज कराने से रोकने के लिए लगातार प्रतिबद्धता जताई है। इजरायल के ऊर्जा मंत्री युवल स्टेनित्ज ने कहा कि अगर असद ईरान को सीरिया की धरती से काम करते रहने देते हैं तो इजरायल उनको खत्म कर देगा और उनका शासन समाप्त कर देगा।
विज्ञापन


स्टेनित्ज, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के करीबी हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर असद सीरिया को हमारे खिलाफ ईरान का अग्रिम मोर्चा बनने देते हैं। हमारे ऊपर सीरिया की धरती से हमला होने देते हैं तो उन्हें समझना पड़ेगा कि उनका खात्मा होगा। उन्होंने कहा कि यह अस्वीकार्य है कि असद अपने महल में बैठे रहें और अपनी सरकार चलाते रहें जबकि सीरिया को इजरायल के खिलाफ हमले का ठिकाना बनने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल सीरिया के टी4 एयरबेस पर 9 अप्रैल को हुए एक हवाई हमले में सात ईरानी सैन्य सलाहकारों और रिवाल्यूशनरी गार्ड्स के सदस्यों की मौत हो गई थी। ईरान ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया था।


हालांकि इजरायल ने ना तो इसकी जिम्मेदारी ली थी और ना ही इनकार किया था। वहीं इजरायल के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि ईरान उस हमलों का बदला लेने के लिए जल्द ही सीरिया की धरती से उस पर रॉकेट और मिसाइल दाग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed