फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   israeli army posted women hot selfie created ruckus on social media

सेना ने पोस्ट की युवती की सेल्फी, बवाल होने के 30 मिनट बाद बताया कारण

Sun, 16 Feb 2020 06:44 PM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 16 Feb 2020 06:44 PM IST
सार

दुनिया भर में मशहूर और ताकतवर इस्त्राइल की सेना उस वक्त चर्चा का विषय बन गई जब उसने रविवार को एक बेहद 'हॉट सेल्फी' सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

विज्ञापन
israeli army posted women hot selfie created ruckus on social media
Israel Defense Forces - फोटो : Israel Defense Forces

विस्तार

दरअसल, रविवार को इस्त्राइल सेना के ट्विटर अकाउंट से एक युवती की सेल्फी लेते हुए तस्वीर पोस्ट की गई। जिसके बाद ट्विटर पर बवाल मच गया। यूजर के बीच अकाउंट हैक होने की चर्चा का दौर शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग ट्वीट करके इस्त्राइली सेना को ट्रोल करने लगे।
विज्ञापन


इस्त्राइली सेना को टैग करते हुए एचडी नाम के यूजर ने लिखा, 'क्या यह नई मिसाइल है?' 

लिमिटेड ब्रेडस्टिक ने लिखा, 'मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं, यह मेरी गर्लफ्रेंड है। उसने एक घंटे पहले मुझसे कहा था कि वह सोने जा रही है। क्या आप मेरे साथ मजाक कर रहे हैं।'
विज्ञापन



फलस्तीन से अपना कब्जा खाली करो' सर्जियो सियानो ने लिखा, 'फलस्तीन से अपना कब्जा खाली करो। अपना पासवर्ड बदलो।' 
 

ट्रोल होने के 30 मिनट बाद सेना ने बताया कारण

ट्रोल होने के करीब 30 मिनट बाद इस्त्राइली सेना ने सफाई दी। इस्त्राइली सेना ने कहा, 'हमास इसके जैसे फोटो का इस्तेमाल करके फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाता है ताकि आईडीएफ के सैनिकों के फोन को हैक किया जा सके। हमास यह नहीं जानता है कि इजरायली खुफिया एजेंसी ने हमास की साजिश को नाकाम कर दिया है और उनके मालवेयर को ट्रैक करके उसके हैकिंग सिस्टम को डाउन कर दिया है।'

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed