फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   israel would be destroyed if attacked on iran

'ईरान पर हमला हुआ तो इसराइल तबाह'

Fri, 22 Mar 2013 02:45 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 22 Mar 2013 02:45 PM IST
विज्ञापन
israel would be destroyed if attacked on iran

ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्लाह अली ख़मेनेई ने ईरानी नए साल 'नौरोज़' के अवसर पर राष्ट्रीय टेलीविज़न पर राष्ट्र के नाम अपने संदेश में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान पर हमला होता है तो तेलावीव और हाइफ़ा जैसे इसराइल के प्रमख शहरों को निशाना बनाया जाएगा और उन्हें पूरी तरह बर्बाद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


अपने संदेश में ख़ामनेई ने कहा, ''यहूदी राष्ट्र के नेता हम पर सैन्य हमले करने की धमकी देते हैं। मैं समझता हूं कि वो जानते हैं और अगर नहीं जानते तो उन्हें जानना चाहिए कि अगर वो ये ग़लती करेंगे तो ईरान तेलावीव और हाइफ़ा को मटियामिट कर देगा।''
विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में अमरीका के साथ सीधी बातचीत के नतीजों के बारे में उन्हें ज़्यादा उम्मीद नहीं है।

ख़ामनेई का ये बयान इसराइली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के उस बयान के अगले दिन आया है जिसमें नेतन्याहू ने कहा था कि ईरान की तरफ़ से किसी भी संभावित ख़तरे को देखते हुए इसराइल अपने बचाव के लिए कोई भी क़दम उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसराइल-अमेरिका
इसराइली दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी कुछ इसी तरह की बात की थी और इसराइल को अमरीका का सबसे बड़ा दोस्त क़रार दिया था।

ओबामा ने ईरान के बारे में कहा था, ''हम दोनों अपने फ़ैसले पर एकजुट हैं यानी ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा। हम इस समस्या को राजनयिक स्तर पर बातचीत के ज़रिए हल करना चाहते हैं और उसके लिए अभी समय है।''

ओबामा ने ये भी कहा कि ईरानी नेताओं को ये समझना चाहिए कि उन्हें अपनी अंतरराष्ट्रीय ज़िम्मेदारी निभानी होंगी।

बुधवार को यरूशलम में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के साथ मुलाक़ात के बाद ओबामा ने कहा था कि वो ईरान को दुनिया का सबसे ख़तरनाक हथियार हासिल करने से रोकने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।


ईरान हमेशा से कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है जबकि अमेरिका और दूसरे पश्चिमी देश का आरोप है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed